Rising Indian Cricketer Sushant Mishra Biography | Education, IPL 2024 Auction, and Family - hindibio.in

Rising Indian Cricketer Sushant Mishra Biography | Education, IPL 2024 Auction, and Family

Sushant Mishra Biography, सुशांत मिश्रा एक भारतीय युवा क्रिकेटर है जो झारखंड क्रिकेट के लिए घरेलू मैच खेलते हैं। सुशांत बाएं हाथ के तेज गेंदबाज है और बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। यह भारतीय अंदर-19 टीम का हिस्सा भी रह चुका है और वर्ल्ड कप मुकाबले भी खेल चुके हैं। 2024 की आईपीएल नीलामी में कई युवा खिलाड़ियों पर सभी फ्रेंचाइजी ने अपना भरोसा जताया है। कुछ इसी तरह गुजरात टाइटंस की टीम ने सुशांत मिश्रा को 2.20 करोड़ रुपए की मोटी रकम के साथ अपने टीम का हिस्सा बनाया है। इस बार आईपीएल में सुशांत मिश्रा अपना जलवा बिखरने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

सुशांत मिश्रा बायोग्राफी जन्म और परिवार(Sushant Mishra Biography Birth and Family)

झारखंड क्रिकेट टीम के घरेलू क्रिकेटर सुशांत मिश्रा का जन्म 23 दिसंबर 2000 को झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था। लेकिन मूल रूप से सुशांत मिश्रा बिहार के दरभंगा जिला के रहने वाले हैं उनके पिता का नाम समीर मिश्रा है जो एक सेल्समैन है। सुशांत मिश्रा के माता जी का नाम ममता देवी है जो घर का कामकाज करती है उनके दादाजी का नाम कृष्णा नंदन मिश्रा है।

सुशांत मिश्रा बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी पसंद करते थे आज क्रिकेट के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुका है। इसमें उनके आदरणीय पिताजी समीर मिश्रा का बहुत बड़ा योगदान है। क्योंकि इन्होंने हमेशा से इनको खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।

sushant mishra family photo
Sushant Mishra Family Photo – father, mother and sister
सुशांत मिश्रा का पूरा नाम सुशांत मिश्रा
सुशांत मिश्रा का डेट ऑफ बर्थ 23 दिसंबर 2000
सुशांत मिश्रा का जन्म स्थान रांची, झारखंड, भारत
सुशांत मिश्रा की उम्र 23 साल
सुशांत मिश्रा की भूमिका बाएं हाथ के तेज गेंदबाज
सुशांत मिश्रा के पिता का नाम समीर मिश्रा
सुशांत मिश्रा की माता का नाम ममता देवी
सुशांत मिश्रा की वैवाहिक स्थिति अविवाहित
सुशांत मिश्रा की गर्लफ्रेंड का नाम ज्ञात नहीं

सुशांत मिश्रा का लुक (Sushant Mishra’s Looks):

रंग सांवला
आखों का रंग काला
बालों का रंग काला
लंबाई 5 फुट 8 इंच
वजन 70 किलोग्राम

सुशांत मिश्रा शिक्षा(Sushant Mishra Education)

झारखंड के रहने वाले सुशांत मिश्रा अपनी प्रारंभिक पढ़ाई रांची से की है बचपन से ही इनको पढ़ाई से ज्यादा लगाव नहीं था यह क्रिकेट के प्रति काफी रुचि रखते थे। अपने स्कूल जीवन में कई मुकाबले खेल चुके हैं। सुशांत दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई को अलविदा का क्रिकेट के क्षेत्र में अपना पूरा समय व्यतीत करने लगा।

सुशांत मिश्रा के पढ़ाई से संबंधित कुछ विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सुशांत मिश्रा प्रारंभिक जीवन(Sushant Mishra Early Life)

सुशांत मिश्रा के प्रारंभिक जीवन के बाद करूं तो जब यह 5 साल के थे तो उनके पिताजी पूरे परिवार के साथ रांची चले गए थे और किशोरावस्था में ही इनको रांची के एक क्रिकेट अकादमी में नामांकन करवाया।

इसके बाद प्रशिक्षण के लिए सुशांत को सत्यम राय के क्रिकेट अकादमी हरमू यूथ के साथ जोड़ दिया गया, जहां सुशांत ने करी मेहनत की और लगन से क्रिकेट को शिखा। 2012 में सुशांत मिश्रा को जिला स्तरीय क्रिकेट खेलने में चयन हो गया इसके बाद हुए स्टेट लेवल पर कई मुकाबले खेलने लगे।

सुशांत मिश्रा का प्रदर्शन देखा धीरे-धीरे इनको सभी लोग जानने लगे और अंदर 14 टीम में खेलने का मौका मिला अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत फिर इन्होंने अंदर- 16 और अंदर- 19 टीम में अपनी जगह बनाए।

उसके बाद सुशांत मिश्रा अंदर-19 वर्ल्ड कप 2020 में टीम इंडिया के लिए मुकाबला भी खेला था जिसमें इनका शानदार प्रदर्शन रहा, इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खतरनाक गेंदबाज रवि बिश्नोई का शानदार प्रदर्शन रहा, उसके बाद सुशांत मिश्रा अपने गेंदबाजी से भूचाल मचाया।

सुशांत मिश्रा घरेलू क्रिकेट करियर(Sushant Mishra Domestic Cricket Career)

सुशांत मिश्रा का घरेलू क्रिकेट करियर की बात करूं तो 8 दिसंबर 2021 को विजय ट्रॉफी 2021-22 सीजन में झारखंड क्रिकेट टीम के लिए लिस्ट ए से अपनी करियर की शुरूआत किया था।

इसके बाद सुशांत 17 फरवरी 2022 को 2021-22 रणजी ट्रॉफी में झारखंड क्रिकेट टीम के लिए प्रथम श्रेणी में अपना डेब्यू किया, इस मैच में इन्होंने छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के खिलाफ प्रथम श्रेणी के पहली पारी में 3.37 की इकोनॉमी रेट से 5 विकेट अपने नाम हासिल किया। जबकि दूसरी पारी में एक विकेट लेने में सफल रहे।

सुशांत मिश्रा अब तक झारखंड क्रिकेट टीम के लिए कुल 7 फर्स्ट क्लास मुकाबला खेल चुके हैं इन सभी मुकाबले में 4.20 की इकोनॉमी से 20 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा 17 अक्टूबर 2023 को सुशांत मिश्रा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पुडुचेरी क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना डेब्यू किया था।

इन्होंने अभी तक T20 करियर में चार मुकाबले खेले हैं जिनमें सात विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। शानदार प्रदर्शन के बदौलत अब आईपीएल में सुशांत मिश्रा जलवा बटोरने के लिए तैयार है।

sushant mishra domestic career

सुशांत मिश्रा आईपीएल करियर(Sushant Mishra IPL Career)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gujarat Titans (@gujarat_titans)

सुशांत मिश्रा आईपीएल 2022 के सीजन में सनराइज हैदराबाद की टीम ने 20 लाख रुपए की मोटी रकम के साथ अपने टीम में शामिल किया था। इस खिलाड़ी को सौरव दुबे के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने टीम में शामिल किया।

इससे पहले सुशांत 2 साल तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में नेट गेंदबाज के रूप में शामिल थे हालांकि इनका एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला है। दुबई में हो रहे आईपीएल 2024 की नीलामी में सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस की टीम 2.20 करोड रुपए की मोटी रकम के साथ अपने टीम में शामिल किया है। जबकि इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।

sushant mishra ipl

सुशांत मिश्रा गर्लफ्रेंड(Sushant Mishra Girlfriend)

झारखंड क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी सुशांत मिश्रा अभी काफी चर्चा में आ गया है क्योंकि आईपीएल 2024 की नीलामी में गुजरात टाइटंस की टीम 2.20 Cr  एक बड़ी बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया है।

सभी लोग सुशांत मिश्रा के पर्सनल लाइफ के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहता है। तो आपको बता दूं कि फिलहाल सुशांत मिश्रा किसी रिलेशनशिप में नहीं है, वह अभी सिंगल है। जब भी उनके पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ विशेष जानकारी प्राप्त होगी,आपको अपडेट कर दी जाएगी।

Read More : कुमार कुशाग्र का जीवन परिचय | Kumar Kushagra Biography in Hindi | Hindi Biography

FAQ’s About Sushant Mishra

प्रश्न. सुशांत मिश्रा कौन है?

उत्तर: सुशांत मिश्रा एक उभरता हुआ क्रिकेटर है, जो झारखंड से हैं और उनकी बाएं हाथ की मध्यम-तेज़ गेंदबाज़ी के लिए मशहूर हैं। उन्हें आईपीएल 2024 के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा है।

प्रश्न. सुशांत मिश्रा का जन्म कब और कहां हुआ था?

उत्तर: सुशांत मिश्रा का जन्म 23 दिसंबर 2000 को रांची, झारखंड में हुआ था। हालांकि, वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा के हैं।

प्रश्न. सुशांत मिश्रा की आयु कितनी है?

उत्तर: 2023 में सुशांत मिश्रा की आयु 23 वर्ष है।

प्रश्न. सुशांत मिश्रा के माता-पिता कौन हैं?

उत्तर: सुशांत मिश्रा के पिताजी का नाम समीर मिश्रा है, जो कि एक सेल्समैन हैं, और उनकी मां ममता देवी एक गृहणी हैं।

प्रश्न. 2024 आईपीएल ऑक्शन में सुशांत मिश्रा को किस टीम ने खरीदा?

उत्तर: 2024 आईपीएल ऑक्शन में सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस ने 2.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।

प्रश्न. सुशांत मिश्रा की प्रेमिका कौन है?

उत्तर: सुशांत मिश्रा की प्रेमिका के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Leave a Comment