कुमार कुशाग्र का जीवन परिचय | Kumar Kushagra Biography in Hindi | Hindi Biography - hindibio.in

कुमार कुशाग्र का जीवन परिचय | Kumar Kushagra Biography in Hindi | Hindi Biography

Kumar Kushagra: कुमार कुशाग्र एक भारतीय युवा क्रिकेटर है जो झारखंड क्रिकेट टीम के लिए घरेलू मुकाबला खेलते हैं यह बल्लेबाज दाएं हाथ के विकेटकीपर हैं। जो हाल ही में रणजी ट्रॉफी फ्री क्वार्टर फाइनल मैच में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा है। इस मुकाबले में इन्होंने 266 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 250 से ज्यादा रन बनाने का एतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कुमार कुशाग्र तब अधिक चर्चा में आगे जब आईपीएल 2024 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इन युवा बल्लेबाज पर 7.5 करोड रुपए की मोटी रकम लगाई है।

कुमार कुशाग्र जन्म और परिवार (Kumar Kushagra Birth And Family)

झारखंड के लाल कुमार कुशाग्र आईपीएल 2024 की नीलामी में काफी सुर्खियां बटोर लिया है। इनका जन्म 23 अक्टूबर 2004 को झारखंड के बोकारो शहर में हुआ था उनके पिता का नाम शशिकांत कुशाग्र जो वाणिज्य सहायक आयुक्त के पद से रिटायर हुए हैं।

उनके माता जी का नाम पुष्पा देवी है जो घर का काम कार्य करती है इनकी दो छोटी बहनें हैं एक का नाम सर कुमारी तो दूसरा का नाम कलश कुमारी है। कुमार कुशाग्र बहुत ही होनहार बचपन से ही लग रहे थे क्रिकेट जगत में बहुत कम उम्र में करियर बनाने में उनके पिताजी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इन्होंने खुद अपने बेटे को क्रिकेट के लिए ट्रेनिंग देते थे और क्रिकेट खेलने के लिए काफी प्रोत्साहित करते थे।

कुमार कुशाग्र शिक्षा (Kumar Kushagra Education)

झारखंड के रहने वाले कुमार कुशाग्र अपनी प्रारंभिक पढ़ाई झारखंड के बोकारो शहर में किया था। बचपन से ही पढ़ाई के प्रति अधिक जागरूक नहीं थे और अपना अधिकार समय क्रिकेट के क्षेत्र में ही व्यतीत कर रहे थे। उनकी शिक्षा से संबंधित कुछ विशेष जानकारी गूगल या इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है जैसे ही हमें कुछ विशेष जानकारी प्राप्त होती है तो मैं आपको जरूर अपडेट करूंगी।

कुमार कुशाग्र प्रारंभिक जीवन (Kumar Kushagra Early Life)

झारखंड का बेटा कुमार कुशाग्र बचपन से ही क्रिकेट के प्रति काफी जागरूक थे। आज क्रिकेट के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धियां इन्होंने हासिल किया है। इसमें उनके पिता का बहुत बड़ा योगदान रहा है। कुमार कुशाग्र के पिताजी महज 5 साल की उम्र में ही इनको क्रिकेट के लिए प्रशिक्षण देना शुरू कर दिए थे काफी लंबे समय तक इनका पिता अपने अंदर इनको ट्रेनिंग दिया है।

उसके बाद इन्होंने रांची के एक क्रिकेट अकादमी में नामांकन करवाया और प्रोफेशनल क्रिकेट खेलना शुरू किया 2019 में कुमार कुशाग्र बिनु मकांड ट्रॉफी में काफी चर्चा में आया था। इस ट्रॉफी में इन्होंने 7 मुकाबले में सबसे ज्यादा 535 रन बनाए थे। उसके बाद कुमार कुशाग्र को 2020 अंदर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया।

Read More :- Sameer Rizvi Biography

कुमार कुशाग्र घरेलू क्रिकेट करियर(Kumar Kushagra Domestic Cricket Career)

झारखंड के होनहार युवा कुमार कुशाग्र महज 17 साल की उम्र में 2021-22 विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड क्रिकेट टीम के लिए लिस्ट एक से अपने करियर की शुरूआत किया था। 20 फरवरी 2021 को मध्य प्रदेश क्रिकेट के खिलाफ अपना पहला लिस्ट ए मुकाबला खेला था जिसमें 26 रन की पारी खेली थी।

इसके बाद इन्होंने 4 नवंबर 2021 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान क्रिकेट टीम के खिलाफ T20 फॉर्मेट में डेब्यू किया था जहां उन्होंने सिर्फ पांच रन बनाकर पेवेलियन लौट गए थे। इसके बाद इन्होंने 24 फरवरी 2022 को दिल्ली के खिलाफ प्रथम श्रेणी में अपना डेब्यू किया था जिसमें कुल 18 रन बनाए हैं।

मार्च 2022 में कुमार कुशल रणजी ट्रॉफी के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में प्रथम श्रेणी में अपना पहला दोहरा शतक लगाया, इन्होंने नागालैंड के खिलाफ 269 गेंद पर 266 रन की जबरदस्त पारी खेल इतिहास रच दिया था। इस दौरान इन्होंने 37 चौके और दो छक्के भी लगाए थे।

अब कुमार कुशाग्र आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए मुकाबला खेलेंगे गुजरात टीम 7.5 करोड़ रुपए में अपने टीम में शामिल किया है मुख्य तौर पर कुमार कुशल झारखंड क्रिकेट टीम के मुख्य विकेटकीपर माने जाते हैं।

वह दिल्ली कैपिटल्स में कप्तान ऋषभ पंत के विकेटकीपर की श्रेणी में शामिल हो गए हैं इनका अब सिर्फ निगाहें आईपीएल 2024 में जबरदस्त प्रदर्शन पर टिकी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JSW Sports (@jsw_sports)

कुमार कुशाग्र डेब्यू (Kumar Kushagra Debut)

  • प्रथम श्रेणी – 24 फरवरी 2022 को दिल्ली के खिलाफ गुवाहाटी में अपना डेब्यू किया था।
  • लिस्ट ए –20 फरवरी 2021 को मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ इंदौर में अपना डेब्यू किया था।
  • T20 फॉर्मेट –4 नवंबर 2021 को राजस्थान क्रिकेट टीम के खिलाफ बड़ौदा में डेब्यू किया था।
  • आईपीएल –आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए डेब्यू करेंगे।

कुमार कुशाग्र रिकॉर्ड (Kumar Kushagra Record List)

  • प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लड़ाई 250 या उससे अधिक रन की पारी खेलने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने, 2022 के रणजी ट्रॉफी के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नागालैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 269 गेंद पर 266 रन की जबरदस्त पारी खेली थी।
  • 2022-23 के रणजी ट्रॉफी में झारखंड क्रिकेट टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे।

कुमार कुशाग्र गर्लफ्रेंड(Kumar Kushagra Girlfriend)

झारखंड का लाल कुमार कुशाग्र आईपीएल 2024 की नीलामी में काफी फेमस हो गए हैं। जितने भी क्रिकेट फैंस है वे सभी उनके गर्लफ्रेंड के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको बता दूं, कि फिलहाल अभी किसी रिलेशनशिप में नहीं है, वह अभी सिंगल है। यदि किसी भी तरह की विशेष जानकारी प्राप्त होती है तो आपको जरूर अपडेट की जाएगी।

 

Leave a Comment