Unveiling the Power Play: Shubham Dubey Biography in Hindi - शुभम दुबे क्रिकेट करियर, जीवनी, और IPL 2024 डेब्यू - hindibio.in

Unveiling the Power Play: Shubham Dubey Biography in Hindi – शुभम दुबे क्रिकेट करियर, जीवनी, और IPL 2024 डेब्यू

Shubham Dubey, एक युवा भारतीय युवा खिलाड़ी है जो घरेलू विदर्भ टीम के लिए क्रिकेट खेलते हैं बाएं हाथ के मिडी लीडर बल्लेबाज अपने लंबे-लंबे शॉट्स के लिए मशहूर हैं। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यह युवा बल्लेबाज एक आतिशी पारी खेल काफी सुर्खियां बटोरी थी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यह युवा बल्लेबाज मात्र 7 पारी में 221 रन बनाकर काफी फेमस हो गए हैं। सबसे अधिक चर्चा में तब आए जब आईपीएल 2024 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5.8 करोड़ रुपए की मोटी रकम के साथ अपने टीम में शामिल किया है। आईपीएल 2024 के सीजन में दूसरे सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शुभम दुबे बन गए हैं।

shubham dubey practice image

शुभम दुबे जन्म और परिवार(Shubham Dubey Birth and Family)

महाराष्ट्र के लाल शुभम दुबे का जन्म 27 अगस्त 1994 को महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक मध्यम वर्गीय हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम बद्री प्रसाद दुबे है जो नागपुर के कमल इलाके में पान का दुकान किया हुआ है। उनकी माता का नाम जयश्री देवी है जो घर का कार्यभार करती है। शुभम दुबे का एक बड़ा भाई है जो एक निजी कंपनी में काम करते हैं।

शुभम दुबे को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी पसंद था इसलिए उनके परिवार के सभी लोग क्रिकेट के क्षेत्र में इनको काफी प्रोत्साहित किया और आज महाराष्ट्र का नाम रोशन किया है। हाल ही में आईपीएल 2024 की नीलामी में इस दिग्गज खिलाड़ी पर काफी मोटी रकम राजस्थान रॉयल्स को चुकानी पड़ी है।

शुभम दुबे शिक्षा(Shubham Dubey Education)

महाराष्ट्र के लाल शुभम दुबे बचपन में पढ़ने में काफी रुचि रखते थे अपने स्कूल में इनका प्रदर्शन पढ़ाई के क्षेत्र में काफी शानदार था। पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलना काफी पसंद करते थे शुभम दुबे के शिक्षा से संबंधित कुछ विशेष जानकारी गूगल या इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है यदि किसी भी तरह की विशेष जानकारी अपडेट होती है तो आपको जरूर अपडेट की जाएगी।

शुभम दुबे प्रारंभिक जीवन(Shubham Dubey Early Life)

शुभम दुबे विदर्भ टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं इस बार आईपीएल की नीलामी में काफी चर्चा में आ गए हैं। बचपन में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही ज्यादा लचर थी जिस वजह से पढ़ाई छोड़ दिए और क्रिकेट के क्षेत्र में काफी जागरूक हो गए।

शुभम दुबे बचपन की अवस्था में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला करते थे। क्रिकेट के लिए रोहित केसरवार से इन्होंने अपना प्रशिक्षण लिया था। उनकी पारिवारिक स्थिति इतनी लचर थी कि ग्लव्स खरीदने का इनके पास पैसा नहीं था। ऐसे में सुजीत जायसवाल नाम के एक वकील ने इनको ग्लव्स खरीदने के लिए पैसा की मदद की थी।

सुजीत एडवोकेट Xl क्रिकेट क्लब के नाम से क्रिकेट क्लब चलाते थे जो शुभम दुबे को क्रिकेट किट और अन्य आवश्यक सामग्री जैसे ग्लव्स,पैड और डाइट उपलब्ध कराने में अपना योगदान देते थे। 2021 के कोविद-19 के दौरान सुजीत जायसवाल की मृत्यु हो गई।

उसके बाद शुभम विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन लीग में 11 स्टार क्रिकेट क्लब के लिए अंडर-19 और अंदर 13 टीम में शामिल हो गए, शुभम जब विदर्भ अंदर 13 टीम के लिए खेलने प्रारंभ किया तो वहीं से इन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने का प्लान तैयार किया था।

शुभम दुबे घरेलू क्रिकेट करियर(Shubham Dubey Domestic Cricket Career)

2021 में शुभम दुबे विदर्भ टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया था। 8 नवंबर 2021 को इन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मणिपुर टीम के खिलाफ T20 फॉर्मेट में अपना डेब्यू किया था। मणिपुर के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में इन्होंने 21 गेंद पर 18 रन की पारी खेली।

यहां पर इनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा इसके बाद 2023 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सीजन में इन्होंने 7 मुकाबले में 73.76 की औसत और 187.5 की स्ट्राइक रेट से कुल 225 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। बंगाल क्रिकेट के खिलाफ इन्होंने 20 गेंद पर 58 रन बनाकर विदर्भ क्रिकेट टीम के लिए संयुक्त सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे।

23 दिसंबर 2023 को शुभम दुबे विजय हजारी ट्रॉफी 2022 23 सीजन में मेघालय क्रिकेट टीम के खिलाफ लिस्ट ए में अपना डेब्यू किया था उसे मुकाबले में इन्होंने 19 गेंद पर 16 रन बनाए, अभी तक इन्होंने आठ लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं जिसमें 31.80 की औसत से कुल 159 रन बनाए हैं।

शुभम दुबे आईपीएल करियर(Shubham Dubey IPL Career)

महाराष्ट्र के रहने वाले शुभम इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के लिए अपना योगदान देंगे राजस्थान रॉयल्स की टीम 5.8 करोड रुपए की मोटी रकम लगाकर इस युवा खिलाड़ी को अपने टीम में शामिल किया है। इन खिलाड़ी का आईपीएल 2024 की नीलामी में बेस प्राइस मात्र 20 लख रुपए था।

लेकिन राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इन खिलाड़ियों पर पैसों की बौछार लगा दी और आईपीएल 2024 के सीजन में दूसरे सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शुभम दुबे बन गए हैं। शुभम दुबे को पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका मिला है।

Read More :- Sameer Rizvi Biography

शुभम दुबे डेब्यू(Shubham Dubey Debut)

  • लिस्ट ए- शुभम दुबे लिस्ट ए क्रिकेट फॉर्मेट में 23 नवंबर 2023 को मेघालय के खिलाफ अपना डेब्यू किया था।
  • T20 फॉर्मेट- शुभम दुबे T20 फॉर्मेट में 8 नवंबर 2021 को मणिपुर के खिलाफ अपना डेब्यू किया था।
  • आईपीएल- शुभम दुबे आईपीएल 2024 के नए सीजन में डेब्यू करने वाले हैं।

अन्य जानकारी :-

Instagram :- Click Here

Leave a Comment