Robin Minz Biography in Hindi क्रिकेट करियर, जीवनी, और IPL 2024 डेब्यू - hindibio.in

Robin Minz Biography in Hindi क्रिकेट करियर, जीवनी, और IPL 2024 डेब्यू

Robin Minz: रॉबिन मिंज एक मशहूर भारतीय युवा क्रिकेटर है जो झारखंड क्रिकेट टीम के लिए घरेलू मुकाबला खेलते हैं। यह बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज है जो अंडर-19 और अंदर-25 में झारखंड क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करता है। शानदार प्रदर्शन की वजह से आईपीएल 2024 की नीलामी में गुजरात टाइटंस की टीम ने इस दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज को 3.5 करोड रुपए में अपनी टीम में जोड़ा है। रोबिन घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ अब आईपीएल में अपना जलवा बिखरने को तैयार है। आज आपको इस आर्टिकल में युवा खिलाड़ी रोबिन के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

रॉबिन मिंज जन्म और फैमिली (Robin Minz Birth And Family)

झारखंड के आदिवासी समुदाय से संबंध रखने वाले रॉबिन का जन्म 13 सितंबर 2001 को झारखंड के गुमला जिला में हुआ था। इनका बचपन का सफर रांची के नामकुम में बीता है इनके पिता का नाम फ्रांसिस जेवियर मिंज है जो भारतीय सेवा में कार्यरत थे लेकिन अभी वर्तमान में रांची एयरपोर्ट पर कार्यरत है।

उनके माता जी का नाम एलिस तिर्की है जो घर का काम धाम करती है इनके दो बहने हैं करिश्मा और रुसिता जो इसे छोटी है। रॉबिन को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति काफी रुचि थी इनके पिताजी और पूरे परिवार के लोगों है क्रिकेटर बनने के लिए काफी प्रेरित करते थे।

रोबिन क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी शुरुआत महेंद्र सिंह धोनी को आदर्श मानते हुए किया था और हमेशा से महेंद्र सिंह धोनी के राह पर चलने का काम किया है। जिस वजह से बहुत ही कम समय में काफी प्रसिद्ध हो गया है।

रॉबिन मिंज शिक्षा(Robin Minz Education

झारखंड के आदिवासी समाज का बेटा रोबिन पूरा देश में सुर्खियां बटोर लिया है आईपीएल 2024 की नीलामी में रॉबिन काफी प्रसिद्धि हासिल की है इन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई रांची के नामकुम में स्थित मजरोलो कान्वेंट स्कूल से हासिल की है।

दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई संपन्न करने के बाद क्रिकेट के क्षेत्र में अधिक समय व्यतीत करने लगा, और पढ़ाई से दूरी बनाए इसके बाद अपना पूरा समय रांची में प्रोफेशनल क्रिकेट में व्यतीत करने लगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Robin Minz (@rob_in_13_)

रॉबिन मिंज प्रारंभिक जीवन (Robin Minz Early Life)

आदिवासी समाज का बेटा रोबिन बचपन से ही रांची में अपना समय व्यतीत कर रहा था जब यह 8 साल के थे तभी से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। कहां जा रहा है की शुरुआत के समय में रोबिन लकड़ी के बल्ला से क्रिकेट खेला करते थे। इनका पिता क्रिकेट के प्रति काफी जागरूक देख रांची में स्थित नामकुम में प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय लिया।

रॉबिन क्रिकेट कोचिंग की शुरुआत नामकुम बाजार से शुरू किया था फिर सेंट जेवियर स्कूल में कोचिंग किया, उसके बाद इन्होंने सोनेट कोचिंग में क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया जहां इनका कोच चंचल भट्टाचार्य, एसपी गौतम और आसिफ हक के गाइडलाइन पर चला है।

नामकुम ग्राउंड में काफी शानदार प्रदर्शन के बाद इनको गुमला जिला क्रिकेट टीम में शामिल किया गया इसके अलावा इन्होंने स्थानीय टीम के साथ कई मुकाबले में हिस्सा भी लिया है। अपने बालों से लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर हो गए थे।

इसके बाद इनका चयन झारखंड क्रिकेट टीम के लिए अंदर-19 और अंदर 25 टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मैच खेलने का मौका मिला। 2020-21 सीजन में एक ओपन ट्रायल के दौरान इन्होंने अंदर-19 मुकाबले में 60 रन बनाकर अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया।

झारखंड क्रिकेट स्टेट संगठन के तत्वाधान में हुई इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में रॉबिन ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरे स्टेडियम को प्रभावित किया, इनकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी से लोग करने लगे थे। उड़ीसा में एक बार T20 मुकाबले में इन्होंने 35 गेंद में नवाद 73 रन की ताबड़तोड़ पारी के खेलें।

देवधर ट्रॉफी में इन्होंने बैक टू बैक दो शतक भी लगाया था। उसके बाद उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इन्हें ट्रायल के लिए बुलाया था लेकिन उसे बार दिल्ली कैपिटल का हिस्सा नहीं बन पाया।

आईपीएल 2024 की नीलामी में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने रॉबिन को ट्रायल में इंग्लैंड टूर के लिए चयन किया था जहां उसने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। अब गुजरात टाइटंस की टीम अच्छी खासी बोली लगाकर इसे अपने टीम में शामिल किया है।

Read More :- Sameer Rizvi Biography

रॉबिन मिंज आईपीएल करियर (Robin Minz IPL Career)

2023 की आईपीएल नीलामी में रॉबिन अनसोल्ड रह गए थे उसके बाद भी इनका हौसला नहीं टूटा, लगातार अपनी मेहनत में वृद्धि करते रहे जिसका आप परिणाम आईपीएल 2024 की नीलामी में मिला है।

आईपीएल 2024 की नीलामी में इस दिग्गज खिलाड़ी के प्रति मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने काफी देर तक बोली लगाई 20 लख रुपए है।बेस प्राइस पर रॉबिन पर दो फ्रेंचाइजी ने लगातार बोली लगाते गए,अंत अंत तक गुजरात टाइटंस की टीम 3.6 करोड रुपए में अपने टीम में शामिल किया है।

रॉबिन मिंज गर्लफ्रेंड(Robin Minz Girlfriend)

आईपीएल 2024 की नीलामी में गुजरात टाइटंस की टीम 3.6 करोड रुपए की बोली लगाकर इस दिग्गज खिलाड़ी को अपने टीम में शामिल किया है इसके बाद काफी फेमस हो गए हैं तमाम क्रिकेट प्रेमी उनके पर्सनल लाइफ के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं।

जानकारी के अनुसार आपको बता दूं कि रॉबिन अभी फिलहाल किसी रिलेशनशिप में नहीं है, वह अभी सिंगल है। इनके गर्लफ्रेंड से संबंधित कोई भी विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है।

 

Categories IPL

Leave a Comment