Vladimir Putin Biography in Hindi | व्लादिमीर पुतिन का जीवन परिचय - hindibio.in

Vladimir Putin Biography in Hindi | व्लादिमीर पुतिन का जीवन परिचय

व्लादिमीर पुतिन का जीवन परिचय, विचार, धर्म, रिलिजन, जाति, भारत यात्रा, हिस्ट्री, नेटवर्थ (Vladimir Putin Biography in Hindi) (Biography, Net Worth, Family, Religion, Caste, Height, Wife, Children, Mother Story, Facts)

विश्व की शक्तिशाली देशों में से एक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जिनकी गिनती आज दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्तियों में होती है। पुतिन के यूक्रेन पर हमला करने वाले कदम से आज विश्व का हर क्षेत्र को प्रभावित हो रहा है। 69 वर्षीय पुतिन ना सिर्फ़ एक ताक़तवर नेता के रूप में जाने जाते है, बल्कि एक आलिशान जिंदगी जीने वाले नेता के रूप में भी जाने जाते है। पुतिन अपनी फ़िटनेस की ओर काफ़ी ध्यान देते है।व्लादिमीर पुतिन, एक ऐसा नाम जिसकी गूंज विश्वभर में हो रही है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्तियों में गिने जा रहे हैं। तो आइए दोस्तों एक नजर डालते हैं व्लादिमीर पुतिन के जीवन सफर पर कि आखिर कैसे सोवियत संघ की गुप्तचर संस्था के एक अधिकारी रह चुके पुतिन ने रूस के राष्ट्रपति होने तक का सफर कैसे तय किया।

व्लादिमीर पुतिन का जीवन परिचय (Vladimir Putin Biography in Hindi)

पूरा नाम (Full Name)व्लादिमीर पुतिन
जन्म (Birth)7 अक्टूबर, 1952 
जन्मस्थान (Birth Date)वर्तमान सेंट पीटर्सबर्ग 
उम्र (Age)59 साल
हाइट (Height)5 फुट 7 इंच
माता (Mother)मारिया शेलोमोवा
पिता (Father)व्लादिमीर स्पिरिदोनोविच पुतिन
धर्म एवं जाति (Religion and Caste)ईसाई धर्म, विशेष रूप से रूसी रूढ़िवादी
पत्नी (Wife)ल्युडमिला से शादी (साल 2013 में पुतिन और ल्युडमिला आधिकारिक रूप से एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।)
बच्चे (Son)दो बेटियां हैं। एक का नाम मारिया पुतिना है और दूसरी का नाम येकातेरिना पुतिना है। 
शिक्षा (Education)1975 में स्नातक की डिग्री ली 
राजनीतिक करियर (Political Career)साल 1990-1996
राष्ट्रपति के रूप में सफर (As a President)कार्यवाहक राष्ट्रपति : 1999-2000,
राष्ट्रपति के रूप में पहला कार्यकाल : 2000-2004,
राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल:2004-2008,
राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल:2012-2018,
राष्ट्रपति के रूप में चौथा कार्यकाल:2018-वर्तमान
नेटवर्थ (Net Worth)39 बिलियन डॉलर

व्लादिमीर पुतिन का जन्म, परिवार एवं प्रारंभिक जीवन (Vladimir Putin Birth, Family and Early Life)

व्लादिमीर पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर, 1952 को वर्तमान सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ था। इनके पिता का नाम व्लादिमीर स्पिरिदोनोविच पुतिन था जो कि सोवियत नेवी में कार्यरत थे। पुतिन की माता का नाम मारिया शेलोमोवा था। मारिया एक फैक्ट्री में मजदूरी करती थीं। पुतिन के पिता ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विरोधियों पर घात लगा कर हमला करनेवाले दस्ते में काम किया था। युद्ध की समाप्ति के बाद उन्होंने एक कारखाने में काम किया। दोस्तों, पुतिन अपने परिवार में तीसरे बच्चे थे। उनके दो बड़े भाईयों की मृत्यु हो हो गई थी।

व्लादिमीर पुतिन की शिक्षा (Vladimir Putin Education)

पुतिन ने अपनी शिक्षा लेनिनग्राड राजकीय विश्वविद्यालय से पूरी की थी। उन्हे साल 1975 में स्नातक की डिग्री ली जिसके बाद उन्होंने  सोवियत संघ की गुप्तचर संस्था के लिए काम करना शुरू किया। पुतिन का ये सफर साल 1991 तक चला।

व्लादिमीर पुतिन की पत्नी, बच्चे एवं व्यक्तिगत जीवन (Wife, Children and Personal Life)

28 जुलाई 1983 को पुतिन ने ल्युडमिला से शादी की थी। पर पुतिन के शादी शुदा जीवन में काफी उथल पुथल रही। ल्युडमिला ने पुतिन पर मारने पीटने के आरोप भी लगाए थे। उनका ये भी कहना था कि पुतिन के कई प्रेम संबंध भी रहे। आपको बता दे कि पुतिन और ल्युडमिला की दो बेटियां हैं। एक का नाम मारिया पुतिन है और दूसरी का नाम येकातेरिना पुतिन है। दोस्तों साल 2013 में पुतिन और ल्युडमिला आधिकारिक रूप से एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।

व्लादिमीर पुतिन प्रारंभिक राजनीतिक जीवन (Vladimir Putin Political Career)

  • साल 1990-1996

पुतिन ने अपनें राजनीति करियर की शुरुआत लेनिनग्राड के मेयर के रूप में किया था। साल 1996 तक पुतिन पीटर्सबर्ग में कई सरकारी पदों पर कार्य करते रहे।

  • साल 1996-1999

1996 के बाद पुतिन मॉस्को आ गए और तत्कालीन राष्ट्रपति के प्रशासन कार्यालय में कार्यभार संभालने लगे। 1998 में रूसी सुरक्षा संघ के सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य एवं 1999 में परिषद के सचिव के रूप में भी कार्य करते नज़र आए।

  • साल 1999

1999 में पुतिन को तीन उप प्रधानमंत्रियों में से एक के रूप में नियुक्त किया गया। 

  • साल 1999-2000

राष्ट्रपति येल्टसिन के समय से पहले इस्तीफा देने के कारण पुतिन ने रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।

व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल (Vladimir Putin as a President of Russia)

  • कार्यवाहक राष्ट्रपति : 1999-2000
  • राष्ट्रपति के रूप में पहला कार्यकाल : 2000-2004
  • राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल:2004-2008
  • राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल:2012-2018
  • राष्ट्रपति के रूप में चौथा कार्यकाल:2018-वर्तमान

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जुड़ी कुछ रोचक बातें (Interesting Facts)

  • पुतिन राष्ट्रपति होने के अलावा एक जासूस, मार्शल आर्ट मास्टर, निशानेबाज, बाइकर, पर्वतारोही, घुड़सवार आदि भी हैं।
  • पुतिन को फिटनेस से काफी लगाव है।
  • रूसी भाषा के अलावा पुतिन को जर्मन भाषा का भी ज्ञान है।
  • राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने अंग्रेजी सीखनी शुरू की थी।
  • पुतिन जंगली जानवरों को धूल चटा सकते हैं।
  • पुतिन को संगीत का काफी शौक है।

रूस के राष्ट्रपति की शक्तियां (Powers of the President of Russia)

  • रूस का राष्ट्रपति ड्यूमा यानी वहां की संसद को भी बर्ख़ास्त कर सकता है.
  • राष्ट्रपति ही प्रधानमंत्री को नियुक्त करता है.

व्लादिमीर पुतिन रूस-यूक्रेन युद्ध में भूमिका (Vladimir Putin in Russia-Ukraine War)

रूस – यूक्रेन युद्ध की बात करें तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना को यूक्रेन में हमला करने के लिए भेजा है वह यूक्रेन पर कब्जा करके उसे रूस में मिलाना चाहते हैं. हाल की ताज़ा स्थिति ऐसी है कि यूक्रेन को रूस ने चारों ओर से घेर लिया है. रूस का कहना है कि यूक्रेन की सेना सरेंडर कर दें तो युद्ध अभी खत्म हो जायेगा. अब देखना यह है कि यह रूस के राष्ट्रपति पुतिन आगे क्या करते हैं.

व्लादिमीर पुतिन के सोशल मीडिया अकाउंट

इंस्टाग्राम अकाउंटविजिट करें
विकिपीडियाविजिट करें

व्लादिमीर पुतिन से जुड़े FAQs

Q. व्लादिमीर पुतिन का जन्म कहां हुआ था?

उत्तर: 7 अक्टूबर, 1952 को वर्तमान सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ था।

Q. पुतिन ने किससे शादी की थी?

उत्तर: : 28 जुलाई 1983 को पुतिन ने ल्युडमिला से शादी की थी।

Q. पुतिन की उम्र क्या है?

उत्तर: 69 वर्ष (7 अक्टूबर 1952).

Q. पुतिन के कितने बच्चे हैं?

उत्तर: दो बेटियां हैं।

Q. पुतिन के पिता क्या काम करते थे?

उत्तर: सोवियत नेवी में कार्यरत थे।

Q. पहली बार पुतिन राजनीति में कब आए?

उत्तर: वर्ष 1990।

Q. सोवियत संघ के पहले राष्ट्रपति कौन थे?

उत्तर: बोरिस निकोलयविच येल्तसिन।

Q. रूस का प्रथम राष्ट्रपति कौन था?

उत्तर: बोरिस निकोलयविच येल्तसिन।

Q. रूस के राष्ट्रपति का क्या नाम है?

उत्तर: व्लादिमीर पुतिन।

Q. रूस के प्रधानमंत्री कौन है?

उत्तर: मिखाइल मिशुस्टिन।

Q. सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति कौन थे?

उत्तर: मिखाइल गोर्बाचेव।

Q. व्लादिमीर पुतिन का धर्म क्या है?

उत्तर: ईसाई धर्म, विशेष रूप से रूसी रूढ़िवादी।

Q. पुतिन से पहले रूस के राष्ट्रपति कौन थे?

उत्तर: विक्टर शर्नोमायर्डिन।

Q. रूस के राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?

उत्तर: रूस के राष्ट्रपति का कार्यकाल 6 या 5 वर्ष का होता है।

यह भी पढ़े:-

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जीवन परिचय

Leave a Comment