Triggered Insaan (Nischay Malhan) Biography in Hindi | ट्रिगर्ड इंसान (निश्चय मल्हन) का जीवन परिचय - hindibio.in

Triggered Insaan (Nischay Malhan) Biography in Hindi | ट्रिगर्ड इंसान (निश्चय मल्हन) का जीवन परिचय

Triggered Insaan (Nischay Malhan) Biography In Hindi, Age Height, Wiki, Family, Youtube| ट्रिगर्ड इंसान (निश्चय मल्हन) का जीवन परिचय

नमस्कार दोस्तों ,आज के इस Article में हम बात करने वाले है – Triggered Insaan जिनका रियल नाम निश्चय मल्हन है। निश्चय मल्हन एक भारतीय यूटूबर है जिनके चैनल का नाम Triggered Insaan है। जिसमे वे रोस्टिंग, कॉमेडी व फनी वीडियोस डालते है। उनका Live Insaan के नाम से एक अन्य यूट्यूब चैनल भी है। केरी मिनाटी के बाद यह इंडिया के दूसरे बेहतरीन रोस्ट कलाकार है।

निश्चय मल्हन का जीवन परिचय (Triggered Insaan Biography In Hindi)

पूरा नाम (Triggered Insaan Real Name)निश्चय मल्हन 
डिजिटल नाम (Digital Name)Triggered Insaan, निश्चय, Live Insaan
आयु (Triggered Insaan Age) 27 वर्ष (2022)
पेशा (Profession)यूटूबर
प्रसिद्धि (Famous For)रोस्टिंग, कॉमेडी
जन्म दिनांक (DOB)14 नवम्बर 1995
जन्म स्थान (Birth Place)रोहिणी ,दिल्ली, भारत
गृह नगर (Home Town)रोहिणी ,दिल्ली, भारत
पता (address )अलवर, राजस्थान
मातृभाषा (Mother Tongue)हिंदी
धर्म (Religion)हिन्दू धर्म 
जाति (Caste)ज्ञात नहीं
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
शिक्षा (Education)ग्रेजुएट
विद्यालय (School)लेनसर कान्वेंट स्कूल ,दिल्ली 
महाविद्यालय (college)इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ,दिल्ली 
राशि (Zodiac sign)वृश्चिक राशि
Triggered Insaan Income₹15 to ₹20 lakh per month

ट्रिगर्ड इंसान कौन है? (Who is Triggered Insaan?)

Triggered Insaan उर्फ़ निश्चय मल्हन एक भारतीय YouTuber है, जो यूट्यूब पर रोस्टिंग, कॉमेडी और गामिंग वीडियोस बनाकर डालते है। निश्चय मल्हन को बचपन से ही वीडियो गेम्स खेलने में अधिक रूचि थी। इस रूचि को अपना पैशन बनाते हुए, उन्होंने यूट्यूब वीडियो की शुरुआत की।

Triggered Insaan Physical Attribute (शारीरिक विशेषता)

लम्बाईसेंटीमीटर में- 179
मीटर में-1.7
9
फ़ीट में –  5’9 ″
वज़नकिलो में- 68
पाउंड में- 150 Lbs
बालो का रंगकाला
आँखों का रंगसुनहरा

निश्चय मल्हन का जन्म और शुरुआती जीवन (Triggered Insaan Birth and Early Life)

निश्चय मल्हान का जन्म 14 नवंबर 1995 को दिल्ली के रोहिणी इलाके में हुआ था। इनके पिता विनय मल्हन जो कि दिल्ली में एक बिजनेसमैन है। एक उच्च वर्गीय परिवार में जन्म लेने के कारण ट्रिगर्ड इंसान का बचपन बेहतरीन तरीके से बीता है, ट्रिगर्ड इंसान को सभी चीजों की नीड्स पूरी कर दी जाती थी। इन्हें बचपन से ही गेम खेलना बहुत ज्यादा पसंद था। निश्चय मल्हान की मां डिंपल मल्हन जो कि एक यूट्यूबर हैं। ट्रिगर्ड इंसान घर में 5 लोग हैं। उनका एक भाई वह एक बहन भी है। ट्रिगर्ड इंसान के भाई का नाम अभिषेक मल्हान है व बहन का नाम प्रेरणा मल्हान है। और यह दोनों भी पेशे से यूट्यूबर ही है।

Triggered Insaan की शिक्षा (Triggered Insaan Education)

ट्रिगर्ड इंसान उर्फ़ निश्चय मल्हान बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज थे। इन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के लेनसर कान्वेंट स्कूल से पूरी की है। निश्चय ने क्लास 10th बोर्ड में 98% प्राप्त किया और 12th में 85% प्रतिशत के साथ अपनी स्कूली पढ़ाई खत्म की।

12वीं के बाद इन्होंने इंजीनियरिंग करने का सोचा व एंट्रेंस एग्जाम दिया। और इसमें उन्होंने बहुत अच्छे मार्क्स प्राप्त किए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ,दिल्ली में एडमिशन कराया और कंप्यूटर साइंस ब्रांच से इंजीनियरिंग पूरा किया।

निश्चय मल्हन यूट्यूब करियर (Triggered Insaan YouTube Journey)

निश्चय मल्हन की करियर की शुरुआत होती है उनके कॉलेज के दौर से , इन्हें वीडियो गेम खेलना बहुत ज्यादा पसंद था जब भी स्ट्रेस होता था तब यह गेम खेलने लग जाते थे और एक अच्छे कॉलेज में पढ़ते हुए यह पढ़ाई के प्रति बहुत ज्यादा मेहनत भी करते थे ‌। जब इन्हें कॉलेज की तरफ से कोडिंग करने के लिए असाइनमेंट मिलता था तो यह यूट्यूब पर कोडिंग की वीडियोस सर्च किया करते थे।

परंतु इन्हें वीडियोस नहीं मिलती थी। इन्होंने सोचा क्यों ना कोडिंग सीख कर मै यूट्यूब पर कोडिंग की वीडियोस बनाकर डालू जिससे लोगों को हेल्प भी हो जाएगी। और 2013 में निश्चय मिलान नाम से कोडिंग बेस पर एक यूट्यूब चैनल चालू किया। परंतु यह यूट्यूब पर रेगुलर नहीं रहा करते थे। क्योंकि इन्हें एक वेब डेवलपर बनना था और इन्होंने अपनी इंजीनियरिंग 7.63 सीजीपी से पास की और इन्हें कॉलेज से ही अच्छा प्लेसमेंट मिल गया।

जब यह पहले दिन जॉब पर गए तो इनके बॉस ने कुछ कारणवश इन्हें भटकार लगा दी। जो चीज ट्रिगर्ड इंसान को पसंद नहीं आई। और यह सब बात इन्होंने अपने पिताजी से उसी रात को कहीं और जॉब ना करने की इच्छा व्यक्त भी की। ‌ पर इनके पापा ने ने कहा बेटा तू जॉब करेगा ही।

दूसरे दिन निश्चय घर से जॉब के लिए जा रहा बता कर निकले तो सही पर वह अपने दोस्ती पर यूट्यूब की वीडियोस बनाने में लग गए। चैनल का नाम इन्होंने यस यस भाई रखा और उस समय डांसिंग विद सोंग क्वीन ढिंचक पूजा बहुत ज्यादा वायरल हो रही थी। ट्रिगर्ड इंसान ने उन पर रोस्ट कर वीडियो बनाया पर लोगों को इतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिला जिसके बाद ट्रिगर्ड इंसान ने अपने चैनल का नाम बदलकर इट्स निश्चय रख दिया।

फिर निश्चय वीडियो डालते रहे फिर जब राम रहीम इंसान एक कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे थे तब निश्चय ने इन पर रोस्ट किया और इनकी यह वीडियो बहुत ज्यादा वायरल भी हुई जिसके बाद से इन्होंने चैनल का नाम बदलकर ट्रिगर्ड इंसान रख दिया। और फिर इन्हें बहुत अच्छी पहचान भी मिल गई। और फिर इन्हें यूट्यूब पर बहुत अच्छा रिस्पांस मिलने लगा।

और निश्चय मल्हन की सबसे खास बात यह है कि यह अपनी रोस्ट वाली कंटेंट में किसी भी प्रकार की गालियों का प्रयोग नहीं करते हैं। और आप इनकी वीडियोस को अपनी फैमिली के साथ बैठकर भी देख सकते हैं। और इनकी अच्छी सक्सेस को देखते हुए इनके छोटे भाई वह बहन बहन की मां ने भी यूट्यूब चैनल की शुरुआत की और यह भी एक अच्छी सक्सेस पाते जा रहे हैं। जो लोगों को अपनी वीडियो से एक अच्छा कंटेंट प्रदान करते हैं।

और इनकी फैमिली को यूट्यूबर फैमिली कहना भी गलत नहीं होगा और सभी बहुत ज्यादा सफल होते जा रहे हैं। और गेमिंग में बहुत ज्यादा लगन के चलते उन्होंने अपना गेमिंग चैनल पर बनाया हुआ है जिस पर भी अच्छी लोकप्रियता बनाई हुई है और उस चैनल पर यह लाइव इंसान के नाम से प्रचलित है।

और अपनी खूब लगन और मेहनत से अपने पैशन को फॉलो करते हुए अपनी लाइफ में बहुत ज्यादा सफल बनते जा रहे हैं ,तो हमें इनकी कहानी से यह सीख मिलती है कि दुनिया आपको मुफ्त में कुछ नहीं देती सफलता जैसी बेश कीमती चीज तो बिल्कुल नहीं है अतः सफलता का स्वाद चखने के लिए कड़ी मेहनत तो करनी होगी।।

निश्चय मल्हन का परिवार (Triggered Insaan Family)

निश्चय मल्हन अपने परिवार के साथ रोहिणी दिल्ली में रहते है। निश्चय के परिवार उनके माता-पिता और उनके भाई- बहन है।

पिता (Father)विनय मल्हन
माता (Mother)डिंपल मल्हन 
भाई (Brother)अभिषेक मल्हन
बहन (Sister)प्रेरणा मल्हन

Triggered Insaan की गर्लफ्रेंड (Triggered Insaan Girlfriend)

निश्चय मल्हन की अभी तक शादी नहीं हुई है और उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। वो फिलहाल पूरी तरीके से अपने करियर पर फोकस कर रहे है।

वैवाहिक स्थिति (Marital status)अविवाहित
गर्लफ्रेंड (Girlfriend)ज्ञात नहीं
पत्नी (Wife)ज्ञात नहीं
बच्चे (Children)ज्ञात नहीं

Triggered Insaan की सम्पति (Triggered Insaan Net Worth)

निश्चय मल्हन अपने दोनों यूट्यूब चैनल से महीने का लगभग 15 से 20 लाख रूपए कमाते है। उसी के साथ साथ इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर और तरह-तरह के प्रमोशन करने से भी पैसा कमाते हैं। इनकी कुल संपत्ति की बात करें तो वह 20 करोड से भी ज्यादा की है।

निश्चय मल्हन के सोशल मीडिया एकाउंट्स (Triggered Insaan social media)

अगर आप Triggered Insaan को फॉलो करना चाहते है, तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कर सकते है-

Whatsapp & Mobile No.ज्ञात नहीं
इंस्टाग्रामक्लिक करें
फेसबुकक्लिक करें
ट्वीटरक्लिक करें
Triggered Insaanक्लिक करें
Live Insaan क्लिक करें

Triggered Insaan से जुड़े फैक्ट

  • Triggered Insaan का रियल नाम निश्चय मल्हन है।
  • निश्चय मल्हन के अन्य यूट्यूब चैनल का नाम Live Insaan है।
  • Triggered Insaan चैनल पर 14 मिलियन से अधिक और Live Insaan चैनल पर 8 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर है।
  • Triggered Insaan एक कंप्यूटर साइंस Engineer है।
  • निश्चय मल्हन ने IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की है।

यह भी पढ़े:-

Triggered Insaan से जुड़े FAQ

  1. Triggered Insaan की उम्र कितनी है?

    उत्तर- Triggered Insaan की उम्र 26 वर्ष और उनका जन्म 14 नवम्बर 1995 को हुआ था।

  2. Triggered Insaan का असली नाम क्या है?

    उत्तर – Triggered Insaan का असली नाम निश्चय मल्हन है।

  3. Live Insaan का असली नाम क्या है?

    उत्तर – Live Insaan का असली नाम निश्चय मल्हन है।

  4. Triggered Insaan की नेट वर्थ कितनी है?

    उत्तर- Triggered Insaan की नेटवर्थ लगभग 20 करोड़ रूपये है।

  5. Triggered Insaan का एड्रेस क्या है?

    उत्तर – Triggered Insaan मूलतः दिल्ली के रोहिणी के रहने वाले है।

  6. Triggered Insaan के कितने सब्सक्राइबर हैं?

    उत्तर – Triggered Insaan के 14 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर है।

  7. Triggered Insaan का कांटेक्ट नंबर क्या है?

    उत्तर – ज्ञात नहीं।

  8. Live Insaan का कांटेक्ट नंबर क्या है?

    उत्तर – ज्ञात नहीं।

  9. Live Insaan के कितने सब्सक्राइबर हैं?

    उत्तर – Live Insaan के 08 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर है।

  10. Triggered Insaan के कितने चैनल है?

    उत्तर – निश्चय मल्हन के दो चैनल है एक Triggered Insaan और Live Insaan.

  11. Triggered Insaan की जन्मतिथि क्या है?

    उत्तर – Triggered Insaan जन्म 14 नवम्बर 1995 को हुआ था।

इस लेख में हमने यूट्यूबर व रोस्टर ट्रिगर्ड इंसान से जुड़ी जानकारी विस्तार से शेयर की आशा है, की ये जानकारी आपको पसंद आई होगी, और यदि हमसे कोई जानकारी छुट गई या आपको लगता है की कुछ नया जुड़ सकता है, तो हम आपके सुझावों का स्वागत करते है।

Leave a Comment