Para Athlete Sumit Antil Biography In Hindi, Gold Medal, Story, Wiki | सुमित अंतिल का जीवन परिचय - hindibio.in

Para Athlete Sumit Antil Biography In Hindi, Gold Medal, Story, Wiki | सुमित अंतिल का जीवन परिचय

Para Athlete Sumit Antil Biography In Hindi, Gold Medal, Story, Wiki | सुमित अंतिल का जीवन परिचय

भारतीय पेरा एथलीट सुमित अंतिल ने पेराओलिम्पिक 2021 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो F64 केटेगरी में विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। भारत के लिए पेराओलिम्पिक में जैवलिन थ्रो में यह पहला स्वर्ण पदक है।

इस लेख मे हम बात करेंगे (Sumit Antil Wikipedia in Hindi), सुमित की उम्र, ऊंचाई, स्टोरी, रिकॉर्ड, कोच, सुमित की जीवनी और बहुत कुछ पुरे विस्तार से-

Sumit Antil Biography In Hindi (सुमित अंतिल का जीवन परिचय)

Real Name (असली नाम)सुमित अंतिल
Nick Name (निक नाम)सुमित
Age (आयु)23 वर्ष (2021)
जन्म दिनांक (DOB)06 जुलाई 1998
जन्म स्थान (Birth Place)खेवड़ा, सोनीपत, हरियाणा, भारत
गृह नगर (Home Town) खेवड़ा, सोनीपत, हरियाणा, भारत
वर्तमान निवास (Current Place) खेवड़ा, सोनीपत, हरियाणा, भारत
Profession (पेशा)पेरा एथलीट (जैवलिन थ्रो)
वर्ग (Category)F64
Famous For (प्रसिद्धि)Winning Gold Medal in Paralympics 2020
मातृभाषा (Mother Tongue)हिंदी
धर्म (Religion)हिन्दू
राशि (Zodiac)कर्क
जाति (Caste)ज्ञात नहीं
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
शिक्षा (Education)ग्रेजुएट
विश्वविद्यालय (University)दिल्ली यूनिवर्सिटी

सुमित अंतिल कौन है? (Who is Sumit Antil?)

सुमित अंतिल एक पेरा एथलीट है और जैवलिन थ्रो (भाला फ़ेंक) में भारत का प्रतिनिधित्व करते है। सुमित ने पेराओलिम्पिक 2020 में जैवलिन थ्रो F64 केटेगरी 68.55मी का विश्व रिकॉर्ड बना गोल्ड मेडल जीता है।

सुमित अंतिल का जन्म और प्रारंभिक जीवन (Sumit Antil Birth and Early Life)

सुमित अंतिल का जन्म हरियाणा के सोनीपत जिले के खेवड़ा में 6 जुलाई 1998 को हुआ था। सुमित जब 7 साल के थे तभी उनके सर से पिता का साया हट गया जब बीमारी के कारण उनके पिता का देहांत हो गया। सुमित के पिता राजकुमार इंडियन एयर फोर्स में सर्विस करते थे। सुमित को अखाड़े का बहुत शौक़ था वे पहलवान बनना चाहते थे उसके लिए प्रशिक्षण भी ले रहे थे।

साल 2015 में सुमित 17 वर्ष की उम्र में एक दुर्घटना का शिकार हो गये जब वे शाम को ट्यूशन से लौटते हुए बाइक से जा रहे थे तभी उनका एक ट्रैक्टर के साथ एक्सीडेंट हो गया और इस घटना के परिणाम स्वरूप सुमित का एक पैर खराब हो गया जिसमें उन्होंने बाद में अर्टिफिशियल पैर लगवाया है। लेकिन इस घटना के बाद सुमित ने हौंसला नहीं छोड़ा और अन्य खेलों को आजमाया।

सुमित अंतिल की शिक्षा (Sumit Antil Education)

सुमित ने अपने स्कूल की शिक्षा सोनीपत से ही ग्रहण की है और दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से बीकॉम में ग्रेजुएशन किया है।

सुमित अंतिल हाइट और वजन (Sumit Antil Height & Weight)

लम्बाईसेंटीमीटर में- 187.6 CM
मीटर में-1.88 M

इंच में-   6 ’2 ″
वज़नकिलो में- 75
पाउंड में-  165.34 Lbs
बालो का रंगकाला
आँखों का रंगभूरा
जूतों का साइज11 (US)

सुमित अंतिल का करियर (Sumit Antil Career)

बचपन से पहलवान बनने का सपना देखने वाले सुमित को एक्सीडेंट के बाद जब पता चला कि अब वे कभी कुश्ती नही कर पाएंगे तब सुमित थोड़ा परेशान जरूर हुए लेकिन हताश नहीं। सुमित ने सोचा की अब वे अन्य खेलो में हाथ आजमाएंगे और मुख्य रूप से शॉट पुट में । सुमित जब बीकॉम की पढ़ाई कर रहे थे, तभी उनकी मुलाकात एक अन्य पेरा एथलीट राजकुमार से हुई इससे सुमित को और प्रोत्साहन मिला। सुमित को Gosports फाउंडेशन से मदद मिली और उन्होंने जैवलिन थ्रोअर नितिन जायसवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली में प्रशिक्षण शुरू किया।

उसके बाद सुमित ने कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भाग लेने लगे। धीरे-धीरे सुमित ने अपने खेल के स्किल में सुधार किया और राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने लगे। इतनी काम उम्र में उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए Gosports फाउंडेशन ने उन्हें 2019, वर्ल्ड पेरा चैंपियनशिप में भेजा जहाँ उन्होंने रजत पदक हासिल किया उसके बाद सुमित ने पेराओलिम्पिक 2020 का टिकिट कटाया और यहाँ भी कामयाबी का परचम लहराते हुए 68.55मी दूर भाला फ़ेंक विश्व रिकॉर्ड तोड़ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

सुमित अंतिल का टोक्यो पैराओलिम्पिक 2020 (Sumit Antil Paralympic 2021)

सुमित ने टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में लोगो की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए शानदार प्रदर्शन किया। सुमित ने पैराओलिम्पिक 2020 फाइनल में अपने पांचवे प्रयास मे विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 68.55 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर गोल्ड मेडल हासिल किया। भारत का यह इस पेराओलिम्पिक में दूसरा स्वर्ण पदक है, इससे पहले निशानेबाज़ अवनी लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया था।

सुमित अंतिल के कोच (Sumit Antil Coach)

सुमित ने नितिन जयसवाल के मार्गदर्शन में जैवलिन थ्रो का प्रशिक्षण लिया है।

सुमित अंतिल के पदक और रिकार्ड्स (Sumit Antil Medals & Records)

  • 2019 – सुमित ने 2019, इटली मेंआयोजित World Para Athletics Grand Prix के सयुंक्त इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।
  • 2019 – सुमित 2019 में ही दुबई में हुए World Para Athletics Championships में सिल्वर मेडल हासिल किया।
  • 2021 – सुमित ने 2021 में हुए टोक्यो पेराओलिंपिक 2020 में 30 अगस्त को स्वर्ण पदक (Gold medal) हासिल कर देश का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया।
Sumit Antil Wiki

सुमित अंतिल का परिवार (Sumit Antil Family)

सुमित अंतिल अपने परिवार में सबसे छोटे थे। उनके पिता का नाम राजकुमार और माता का नाम निर्मला देवी है। सुमित कुल चार भाई-बहन है।

पिता (Father)स्व. राजकुमार अंतिल
माता (Mother)निर्मला देवी
भाई-बहन (siblings)3 (नाम ज्ञात नहीं)

सुमित अंतिल से संबंधित फैक्टस (Sumit Antil Facts)

  • सुमित अंतिल कुश्ती पहलवान बनना चाहते थे।
  • सुमित ने शॉटपुट की ट्रेनिंग भी ली है।
  • सुमित ने पेराओलिम्पिक फाइनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड को 3 बार तोड़ा था।

सुमित अंतिल से सोशल मीडिया पर जुड़े

इंस्टाग्रामविजिट करें
ट्वीटरविजिट करें
फेसबुकविजिट करें

इस लेख में हमने भारतीय पेरा एथलीट और पेराओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल के जीवन परिचय से जुड़ी जानकारी विस्तार से शेयर की आशा है की ये जानकारी आपको पसंद आई होगी, और यदि हमसे कोई जानकारी छुट गई या आपको लगता है की कुछ नया जुड़ सकता है, तो हम आपके सुझावों का स्वागत करते है।

सुमित अंतिल से जुड़े FAQ

  1. सुमित अंतिल की उम्र कितनी है?

    उत्तर- सुमित अंतिल का जन्म 6 जुलाई 1998 को हुआ था, और उनकी उम्र 23 वर्ष है

  2. सुमित अंतिल किस खेल से जुड़े है?

    उत्तर- भाला फेंक (जैवलिन थ्रो)

  3. सुमित अंतिल का गांव कहाँ है?

    उत्तर- खेवड़ा, सोनीपत

  4. सुमित अंतिल किस राज्य (State) से है?

    उत्तर- हरियाणा

  5. सुमित अंतिल ने पेराओलिम्पिक 2020 में कौन सा मेडल जीता है?

    उत्तर- गोल्ड मैडल

यह भी पढ़े:-

Leave a Comment