Shivaraj Kumar Biography in Hindi, Age, Family, Wife, Wiki | शिवराज कुमार का जीवन परिचय - hindibio.in

Shivaraj Kumar Biography in Hindi, Age, Family, Wife, Wiki | शिवराज कुमार का जीवन परिचय

Shivaraj kumar Biography In Hindi, Age, Family, Wife, daughters, Movies, Wiki (शिव राजकुमार का जीवन परिचय)

शिवराज कुमार एक भारतीय अभिनेता है जो मुख्यतः कन्नड़ फिल्मों में अभिनय करते है। शिवराज ने अपने 3 दशक से भी अधिक लम्बे फ़िल्मी करियर में 120 से अधिक फिल्में की है। शिव की पहली तीन फिल्मे आनन्द (1986), रथसप्तमी (1986) और माना मेच्चिदा हुदुगी (1987) सिल्वर जुबली थी, जिससे उन्हें नया नाम हैट्रिक हीरो मिला। शिवराजकुमार को ऑनस्क्रीन पर उनके शानदार परफॉरमेंस के लिए कर्नाटका स्टेट फिल्म अवार्ड्स, फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ, SIIMA अवॉर्ड और अन्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चूका है।

Shivaraj Kumar Biography In Hindi (शिव राजकुमार जीवनी)

Full Name (पूरा नाम)शिव राजकुमार
NickName (निक नाम)शिव
Shivaraj Kumar Age (आयु)59 वर्ष (2021)
Profession (पेशा)एक्टर और फ़िल्म निर्देशक
Famous For (प्रसिद्धि)ऐक्टिंग

Shivaraj Kumar Early Life & Education (शिव राजकुमार प्रारंभिक जीवन और शिक्षा)

शिव राजकुमार का जन्म 12 जुलाई 1962 को मद्रास, तमिलनाडू में हुआ था और वर्तमान में उनकी उम्र 59 वर्ष है। शिव राजकुमार अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े है। शिव राजकुमार ने अपना बचपन मद्रास (वर्तमान चेन्नई) में ही बिताया है। शिव राजकुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा टी. नगर चेन्नई से पूरी की उसके बाद ग्रेजुएशन करने के लिए मद्रास यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया जहाँ से उन्होंने 1983 में बैचलर ऑफ़ साइंस में केमिस्ट्री विषय से ग्रेजुएशन किया।

उसके बाद फिल्म डायरेक्टर के. बालचन्द्र के कहने पर शिव ने मद्रास के एम. जी. आर. गवर्नमेंट फ़िल्म एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में एक्टिंग सीखने के लिए दाखिला लिया। अपने कॉलेज के दौरान शिव ने Vempetti Chinni Sathyam के मार्गदर्शन में कुचीपुड़ी डांस भी सीखा था।

Shivaraj Kumar Wikipedia (व्यक्तिगत जानकारी)

जन्म दिनांक (DOB)12 जुलाई 1962
जन्म स्थान (Birth Place)मद्रास (वर्तमान चेन्नई), भारत
गृह नगर (Home Town) मद्रास (वर्तमान चेन्नई), भारत
मातृभाषा (Mother Tongue)कन्नड़
धर्म (Religion)हिन्दू
जाति (Caste)ज्ञात नहीं
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
विद्यालय (School)ज्ञात नहीं
महाविद्यालय (College)मद्रास विश्वविद्यालय
शिक्षा (Education)बेचलर ऑफ़ साइंस (केमिस्ट्री)
राशि (Zodiac Sign)ज्ञात नहीं

Shivaraj Kumar Height, Weight

लम्बाईसेंटीमीटर में- 172
मीटर में-1.72

इंच में-   5’ 8”
वज़नकिलो में- 70
पाउंड में- 154.32 Lbs
बालो का रंगसफ़ेद
आँखों का रंगकाला

Shivaraj Kumar Family (शिव राजकुमार का परिवार)

शिव राकुमार के पिता का नाम डॉ राजकुमार है जो की एक अभिनेता और सिंगर थे। उनकी माता का नाम श्रीमती पर्वतम्मा राजकुमार है जो की फ़िल्म निर्देशक थी। शिव राजकुमार के दो भाई और दो बहने भी है। उनका एक भाई का नाम राघवेंद्र राजकुमार है जो की फिल्म निर्माता है और दूसरा भाई का नाम पुनीत राजकुमार है। जिनका हाल ही में कार्डिक अरेस्ट से 29 अक्टूबर 2021 को 45 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया है, वे घर में सबसे छोटे थे।

Father (पिता)डॉ राजकुमार
Mother (माता)श्रीमती पर्वतम्मा राजकुमार
Brother (भाई)राघवेंद्र राजकुमार (फ़िल्म निर्माता)
स्व. पुनीत राजकुमार (कन्नड़ अभिनेता)
Sister (बहन)2 बहनें

Shivaraj Kumar Wife (शिव राजकुमार की पत्नी)

शिव राजकुमार ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा की बेटी गीता से शादी की है और इस दंपति की दो बेटियां निवेदिता और वसंता हैं।

Marital Status (वैवाहिक स्थिति)विवाहित
Wife (पत्नी)गीता
Children (बच्चे)निवेदिता और वसंता (बेटियाँ)

Shivaraj Kumar Career (शिवराज कुमार का करियर)

शिव ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1986 में संगीतम श्रीनिवास राव की सुपरहिट फिल्म आनंद से की थी। 34 साल से अधिक के अपने करियर में, उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में अभिनय किया। उनकी अगली दो फिल्में ‘रथसप्तमी’ (1986) और ‘माना मेच्चिदा हुदुगी’ (1987) भी बड़ी हिट रहीं। उनकी सभी फिल्मों ने सिल्वर जुबली पूरी की और इससे उन्हें एक हैट्रिक हीरो का नाम मिला। उनकी अन्य हिट फिल्मों की बात करे तो जानुमादा जोड़ी, जोगी, नम्मुरा मंदरा हूव, ओम और चिगुरिदा कानासु हैं। उन्होंने ने सुग्रीव फ़िल्म को महज 18 घंटो में शूट किया था। शिव राजकुमार ने उपेंद्र द्वारा निर्देशित फिल्म ओम से कन्नड़ और अन्य भारतीय फिल्म जगत में गैंगस्टर फिल्मों का चलन स्थापित किया था।

उनकी फिल्म चेलुवे निन्ने नोडालु को दुनिया के 7 अजूबों में फिल्माया गया था। उनकी 100वीं फिल्म, जोगय्या, उनकी ब्लॉकबस्टर जोगी का अगला भाग है।

भजरंगी (2013) बॉक्स-ऑफिस पर सफल रही और 100 से अधिक दिनों तक चली। फिल्म कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में रिलीज हुई थी। इसे अकेले कर्नाटक राज्य के 212 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

Shivaraj Kumar Net Worth (शिव राजकुमार की नेट वर्थ)

एक वेबसाइट के अनुसार शिव राजकुमार की नेटवर्थ 5 से 10 करोड़ के बीच हो सकती है।

शिव राजकुमार से सोशल मीडिया पर जुड़े

इंस्टाग्राम अकाउंटविजिट करे
फेसबुक अकाउंटविजिट करे
ट्विटर अकाउंटविजिट करे
यूट्यूब चैनलविजिट करे

FAQ

  1. शिव राजकुमार कौन है?

    उत्तर- शिव राजकुमार एक कन्नड़ अभिनेता है।

  2. शिव राजकुमार की उम्र कितनी है?

    उत्तर – 59 वर्ष।

  3. शिव राजकुमार की के भाई का नाम क्या है?

    उत्तर – राघवेंद्र राजकुमार (फ़िल्म निर्माता) और स्व. पुनीत राजकुमार (कन्नड़ अभिनेता)

  4. शिव राजकुमार का जन्म दिनांक क्या है?

    उत्तर – 12 जुलाई 1962

  5. शिवराज कुमार की 100वी फिल्म कौन सी है?

    उत्तर – जोगय्या।

  6. शिव राजकुमार की पत्नी कौन है?

    उत्तर – गीता।

  7. डॉ राजकुमार के कितने बच्चे है?

    उत्तर – शिव राजकुमार को मिलाकर डॉ राजकुमार के 5 बच्चे है जिनमे तीन लड़के और दो लड़कियां शामिल है।

  8. शिव राजकुमार के पिता कौन है?

    उत्तर – शिव राजकुमार के पिता भारतीय अभिनेता और गायक डॉ राजकुमार है।

  9. शिव राजकुमार के बेटे कौन है?

    उत्तर – शिव राजकुमार की केवल दो बेटियाँ है।

यह भी पढ़े:-

रश्मिका मंधाना का जीवन परिचय

समांथा अक्किनेनी का जीवन परिचय

इस लेख में हमने कन्नड़ अभिनेता शिवराज कुमार से जुड़ी जानकारी विस्तार से शेयर की आशा है की ये जानकारी आपको पसंद आई होगी, और यदि हमसे कोई जानकारी छुट गई या आपको लगता है की कुछ नया जुड़ सकता है, तो हम आपके सुझावों का स्वागत करते है।

Leave a Comment