Ravi Kumar Dahiya Biography in Hindi, Age, Height, Olympics, Wiki, Wife | रवि कुमार दहिया जीवनी - hindibio.in

Ravi Kumar Dahiya Biography in Hindi, Age, Height, Olympics, Wiki, Wife | रवि कुमार दहिया जीवनी

Ravi Kumar Dahiya Biography In Hindi, Age, Height, Olympics, Medals, Ranking, Religion, Caste, Wiki, Wife (रवि कुमार दाहिया जीवनी)

रवि कुमार दहिया कौन है?

रवि कुमार दहिया एक भारतीय रेसलर है और अंतरास्ट्रीय स्तर पर कुश्ती के 57 किग्रा श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करते है। रवि कुमार दहिया ने टोक्यो में आयोजित समर ओलंपिक्स में रजत पदक (Silver Medal) जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है। भारत का कुश्ती में यह इस ओलिंपिक का पहला मैडल था। इससे पहले 2012 ओलिंपिक में सुशील कुमार ने फाइनल में जगह बनायीं थी।

Ravi Kumar Dahiya Biography In Hindi (रवि कुमार दहिया का जीवन परिचय)

Real Name (असली नाम)रवि कुमार दाहिया
Nick Name (निक नाम)रवि
Age ( आयु )24 वर्ष (2021)
जन्म दिनांक (DOB)12 दिसम्बर 1997
जन्म स्थान (Birth Place)नाहरी सोनीपत डिस्ट्रीक्ट, हरियाणा, भारत
गृह नगर (Home Town)नाहरी सोनीपत डिस्ट्रीक्ट, हरियाणा, भारत
वर्तमान निवास (Current Place)दिल्ली, इंडिया
Profession (पेशा)खिलाड़ी
Sport (खेल)Freestyle Wrestling (कुश्ती)
Catagory (वर्ग)57 किलोग्राम (125.66 LBS)
Coach (कोच) वीरेंद्र कुमार और सतपाल सिंह
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
मातृभाषा (Mother Tongue)हरियाणवीं
धर्म (Religion)हिन्दू
जाति (Caste)जाट हरियाणवी
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
राशि ( Zodiac Sign )धनु
पसंदीदा रेसलरसुशील कुमार
कुल पदक (Total Medal)5
स्वर्ण पदक (Gold)2
रजत पदक (Silver)2
कांस्य पदक (Bronze)1

रवि कुमार दाहिया हाइट, वजन और शारीरिक माप

लम्बाईसेंटीमीटर में- 170
मीटर में-1.70

इंच में-  5′ 7″
वज़नकिलो में- 57
पाउंड में- 125.6
Lbs
बालो का रंगकाला
आँखों का रंगकाला
त्वचा का रंगगोरा

Ravi Kumar Dahiya Family (रवि कुमार दाहिया का परिवार)

पिता (Father)राकेश दहिया
माता (Mother)ज्ञात नहीं
पत्नी (Wife)नहीं है

रवि कुमार दहिया जन्म, एवं उम्र (Birth and Age)

भारतीय कुश्तीबाज रवि कुमार दहिया का जन्म 12 दिसम्बर को हरियाणा के सोनीपत डिस्ट्रिक्ट के छोटे से गांव नाहरी में हुआ था। वर्तमान में उनकी उम्र 23 वर्ष है और दिसम्बर में वे 24 वर्ष के हो जायेंगे।

रवि कुमार दहिया परिवार एवं शुरूआती जीवन (Early Life)

रवि के घर की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी। उनके पिता राकेश दहिया एक किसान है और दुसरो की जमीन किराये पर लेकर खेती करके परिवार की आजीविका चलाते थे। रवि को रेसलिंग करने का बहुत जूनून था और उनकी इस जूनून को उनके पिता ने भी समझा तथा पूरा साथ दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार रवि के पिता उनके ताकत के लिए फल खरीदने नाहरी से 40 किलोमीटर का सफर तय कर दिल्ली आते थे। रवि कुमार जिस छेत्र से आते है, वहां से हमे कई दिग्गज पहलवान जैसे फोगाट बहने, योगेश्वर दत्त और बजरंग पुनिया मिले है।

रवि कुमार दाहिया के कोच और कुश्ती ट्रेनिंग (Coach & Training)

रवि कुमार ने दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम से ट्रेनिंग ली है, उसके बाद उन्होंने अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। रवि कुमार के कोच वीरेंद्र कुमार और सतपाल सिंह है।

Ravi Kumar Dahiya Wresling Career (रवि कुमार दाहिया का कुश्ती करियर)

रवि कुमार ने अपना अंतराष्ट्रीय डेब्यू 22 वर्ष की उम्र में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में किया था। इस टूर्नामेंट में रवि ने एशियन चैंपियन ईरान के रीज़ा अत्रीनाघारची को हराकर कांस्य पदक हासिल किया था। इसके बाद 2015 में रवि कुमार ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके बाद रवि कुमार ने 2018 में आयोजित अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया। धीरे-धीरे रवि ने अपने शानदार प्रदर्शन से ओलिंपिक में जाने की दावेदारी मजबुत कर दी थी, उन्होंने वरिष्ठ पहलवानों उत्कर्ष काले और संदीप तोमर को भी मात दी और ओलिंपिक का टिकट कटाया।

Ravi Kumar Dahiya Medals & Records ( रवि कुमार दाहिया के पदक और रिकार्ड्स)

रवि कुमार ने मात्र 24 वर्ष की उम्र में ही कई सारे रिकार्ड्स अपने नाम किये है, जिसकी जानकारी नीचे दी गयी है-

  • 2015 –  रवि कुमार ने 2015 में “Junior World Championships” टूर्नामेंट में 55 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया था.
  • 2018 – रवि कुमार ने 2018 “U23 World Championships” में 57 किलोग्राम भार वर्ग मे रजत पदक (Silver Medal) हासिल किया।
  • 2019 – रवि कुमार ने 2019, World Championships में कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल किया।
  • 2020 – रवि कुमार ने 2020 में दिल्ली में आयोजित Asian Championships में गोल्ड मेडल हासिल किया।
  • 2021 – रवि ने 2021 में अलमति कज़ाकिस्तान में आयोजित Asian Championships में गोल्ड मेडल जीता था।
  • 2021 – रवि ने 2021 में हुए टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारत को सिल्वर मैडल दिलाया, फाइनल मेंउनका मुकाबला रूस के Zaur Uguev से था।

Ravi Kumar Dahiya Awards ( रवि कुमार दाहिया को मिले सम्मान)

टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में शानदार प्रदर्शन करने और रजत पदक जीतने के फलस्वरूप रवि कुमार को भारत सरकार और हरियाणा की राज्य सरकार द्वारा राशि प्रदान की गयी

  • भारत सरकार द्वारा 50 लाख रूपए (US$70,000).
  • हरियाणा सरकार द्वारा 4 करोड़ रूपए (US$560,000).

Ravi Kumar Dahiya World Ranking (विश्व रैंकिंग)

रवि कुमार दहिया विश्व चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर, अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में दूसरे, एशियन चैंपियनशिप में पहले और ओलिंपिक में दूसरे स्थान पर रह चुके है

रवि कुमार दहिया विवाद

रवि कुमार का अभी तक किसी भी विवादों से कोई नाता नहीं है , उनका पूरा ध्यान अपने खेल और करियर पर हैं रवि विवादों से नही बल्कि अपने शानदार प्रदर्शन से हमेशा चर्चा में रहते है

Ravi Kumar Dahiya Images (रवि कुमार दाहिया की फोटोज)

Ravi Kumar Dahiya Biography In Hindi
Ravi Kumar Olympics
Ravi Kumar Dahiya Images

नोट:- इस लेख में दिखाए गए सभी इमेज रवि कुमार दाहिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से लिए गये है।

रवि कुमार दाहिया से सोशल मीडिया पर जुड़े

इंस्टाग्राम अकाउंटविजिट करे
फेसबुक अकाउंटविजिट करे
ट्विटर अकाउंटविजिट करे
यूट्यूब चैनलविजिट करे

इस लेख में हमने भारतीय रेसलर और टोक्यो ओलिंपिक रजत पदक विजेता रवि कुमार दाहिया के जीवन परिचय से जुड़ी जानकारी विस्तार से शेयर की आशा है की ये जानकारी आपको पसंद आई होगी, और यदि हमसे कोई जानकारी छुट गई या आपको लगता है की कुछ नया जुड़ सकता है, तो हम आपके सुझावों का स्वागत करते है।

FAQ

  1. रवि कुमार दहिया किस खेल से जुड़े है?

    उत्तर – कुश्ती (Wresling)

  2. रवि कुमार दहिया की जाति कौन सी है ?

    उत्तर – जाट हरियाणवी

  3. रवि कुमार दहिया की उम्र कितनी है ?

    उत्तर – 24 वर्ष (2021 में)

  4. रवि  कुमार दहिया का वजन कितना है ?

    उत्तर – 57 किलोग्राम

  5. रवि कुमार दहिया का धर्म क्या है ?

    उत्तर – हिन्दू

  6. रवि कुमार दहिया का टोक्यो ओलंपिक में प्रदर्शन क्या है ?

    उत्तर – रवि कुमार ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 में फाइनल में पहुँच गए है।

  7. रवि कुमार दहिया का अगला मैच कब है ?

    उत्तर – बहुत जल्द ही रवि का अगला मैच होगा।

  8. रवि कुमार दहिया की विश्व रैंकिंग क्या है ?

    उत्तर – रवि कुमार दहिया विश्व चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर, अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में दूसरे, एशियन चैंपियनशिप में पहले और ओलिंपिक में दूसरे स्थान पर रह चुके है

रिलेटेड:-

  1. गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय
  2. पहलवान बजरंग पुनिया का जीवन परिचय
  3. मीराबाई चानू का जीवन परिचय
  4. लवलीना बोर्गोहेन का जीवन परिचय

Leave a Comment