Subedar Neeraj Chopra Biography in Hindi, Javelin Throw | नीरज चोपड़ा का जीवनी - hindibio.in

Subedar Neeraj Chopra Biography in Hindi, Javelin Throw | नीरज चोपड़ा का जीवनी

Subedar Neeraj Chopra Biography In Hindi, Tokyo Olympic Javelin Throw Record, Height, Medlas, Awards, Army Biodata | नीरज चोपड़ा का जीवनी

नीरज चोपड़ा कौन है?

नीरज चोपड़ा इंडियन आर्मी में सूबेदार और भारत के लिए भाला फेंक (Javelin Thrower) खिलाडी है। जिन्होंने हाल ही में टोक्यो में आयोजित (Summer Olympic 2020) में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है और अपना नाम इतिहास के पन्नो में दर्ज करा लिया है। उन्होंने फाइनल में भाले को अपने पहले ही प्रयास में 87.58 मीटर दूर फेंक एक रिकॉर्ड कायम किया जिसे कोई भी तोड़ नहीं पाया। नीरज के द्वारा दिलाये गए गोल्ड से देश के हर कोने से लोग आनंदित होकर स्वंम को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

Neeraj Chopra Biography In Hindi (नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय)

Real Name (असली नाम) नीरज चोपड़ा
Nick Name (निक नाम) नीरज
Age ( आयु )24 वर्ष (2021)
जन्म दिनांक (DOB)24 दिसम्बर 1997
जन्म स्थान (Birth Place)पानीपत, हरियाणा, भारत
गृह नगर (Home Town)पानीपत, हरियाणा, भारत
वर्तमान निवास (Current Place)हरियाणा
सर्विस नंबरJC-471869A
यूनिटराजपुताना राइफल्स
खेल (Sport)भाला फेंक (Javelin Throw)
कोच (Coach)उवे होन
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
मातृभाषा (Mother Tongue)हरियाणवीं
धर्म (Religion)हिन्दू
जाति (Caste)हिन्दू रोर मराठा
शिक्षास्नातक
कॉलेजDAV कॉलेज, चंडीगढ़
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
कुल पदक (Total Medal)7
स्वर्ण पदक (Gold)6
रजत पदक (Silver)1
संपूर्ण विश्व में रैंकिंग4

Neeraj Chopra Family ( नीरज चोपड़ा का परिवार)

पिता (Father)सतीश कुमार
माता (Mother)सरोज देवी
पत्नी (Wife)नहीं है

नीरज चोपड़ा जन्म, एवं उम्र (Birth and Age)

सूबेदार नीरज चोपड़ा का जन्म हरियाणा के पानीपत में 24 दिसम्बर 1997 को हुआ था। इंडियन आर्मी में कार्यरत नीरज वर्त्तमान में 23 वर्ष के है।

नीरज चोपड़ा परिवार एवं शुरूआती जीवन (Early Life)

नीरज चोपड़ा के पिता का नाम सतीश कुमार है, जो की पेशे से किसान है। और उनकी माता का नाम सरोज देवी है , जो की हाउसवाइफ है। नीरज के पांच भाई-बहन है, जिसमे नीरज सबसे बड़े है। नीरज की शिक्षा कीबात की जाये तो वे स्नातक है।

अगर नीरज के खेल की बात की जाए, तो बात उस समय की है, जब नीरज थोड़े मोठे हो गए थे और उनके घरवाले उनसे कहा करते थे की थोड़ा दौड़ा कर जिससे वजन कम होगा। उसके बाद नीरज ने दौड़ना शुरू किया और जबवे दौड़ने जाते थे, तब वे देखते थे की सब कुछ न कुछ गेम खेल रहे है, तब उन्होंने भी सोचा की अब वे भी कोई गेम खेलेंगे। उसके बाद नीरज हर एक गेम में हाथ आजमाने लगे ये देखने के लिए की आखिर वे किसमें अच्छे है, और अंत में उन्हें जैवलिन थ्रो सबसे अच्छा लगा और उसे उन्होंने अपना लक्ष्य बना लिया।

Neeraj Chopra Sports Career (नीरज चोपड़ा का खेल करियर)

नीरज जब 11 वर्ष के थे, तब उन्होंने पानीपत स्टेडियम में जय चौधरी को प्रैक्टिस करते हुए देखा तभी पहली बार नीरज ने भाला फेंका था। उसके बाद नीरज ने जीतोड़ मेहनत कीऔर अपने खेल में निखार लाते गए। नीरज अपने लिए पहला भाला 2014 में 7000 रूपए में खरीदा था। उसके बाद अंतराष्ट्रीय लावेल पर खेलने के लिए 10000 रूपए में दूसरा भाला खरीदा था।

नीरज पहला अंतराष्ट्रीय मैच 2016 में खेला था, जिसमे उन्होंने विश्व जूनियर रिकॉर्ड स्थापित किया था। नीरज ने 2016 में आयोजित हुए दक्षिण एशियाई खेलों में 82.23 मीटर दूर भाला फेंक भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की और गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया। इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद वे 2016 के समर ओलिंपिक में जगह बनाने में विफल रहे क्योंकि क़्वालीफाय करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई थी, इस समय वे राजस्थान राइफल्स में कार्यरत थे।

नीरज ने 2017 एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 85.23 मीटर दूर भाला फेंक स्वर्ण पदक जीता। 2018 में गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्र मंडल खेलों में भी रिकॉर्ड 86.47 मीटर भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए उन्होंने 2018 में ही संपन्न हुए एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। नीरज ने हाल ही में टोक्यो ओलिंपिक 2020 के फाइनल में अपने पहले ही प्रयास में 87.58 भाला फेंककर गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा किया।

Neeraj Chopra Medals & Records (नीरज चोपड़ा के पदक और रिकार्ड्स)

नीरज चोपड़ा ने मात्र 23 वर्ष की उम्र में ही कई सारे रिकार्ड्स अपने नाम किये है, जिसकी जानकारी नीचे दी गयी है-

वर्षप्रतियोगितागोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज़
2021 ओलंपिक खेल1
2019विश्व प्रतियोगिता
2018एशियाई खेल1
2018राष्ट्रमण्डल खेल1
2017एशियाई चैंपियनशिप1
2016दक्षिण एशियाई खेल1
2016वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप1
2016 एशियन जूनियर चैंपियनशिप1
कुल 6 1 0

Neeraj Chopra Awards (नीरज चोपड़ा को मिले सम्मान)

टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में शानदार प्रदर्शन करने और स्वर्ण पदक जीतने के फलस्वरूप नीरज चोपड़ा को भारत सरकार और हरियाणा की राज्य सरकार द्वारा राशि प्रदान की गयी

  • भारत सरकार द्वारा 75 लाख रूपए (US$110,000).
  • हरियाणा सरकार द्वारा 6 करोड़ रूपए (US$840,000).
  • बीसीसीआई द्वारा 1 करोड़ रूपए
  • नीरज चोपड़ा को वर्ष 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया
  • इंडियन आर्मी में विशिष्ट सेवा सम्मान

Neeraj Chopra Coach (कोच)

जर्मनी देश के पेशेवर जैवलिन एथलीट रह चुके उवे होन, नीरज चोपड़ा के कोच हैं। जबसे नीरज उवे होन के निर्देशन में ट्रेनिंग ले रहे है तब से उनके खेल मे बहुत आया वे इतना अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे है।

Neeraj Chopra World Ranking (विश्व रैंकिंग)

नीरज चोपड़ा का जैवलिन थ्रो में विश्व में चौथी रैंक है।

Neeraj Chopra Images (नीरज चोपड़ा की फोटोज)

नोट:- इस लेख में दिखाए गए सभी इमेज नीरज चोपड़ा के इंस्टाग्राम अकाउंट से लिए गये है।

रवि कुमार दाहिया से सोशल मीडिया पर जुड़े

इंस्टाग्राम अकाउंटविजिट करे
फेसबुक अकाउंटविजिट करे
ट्विटर अकाउंटविजिट करे
यूट्यूब चैनलविजिट करे

इस लेख में हमने भारतीय जेवलिन थ्रोअर और टोक्यो ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता सूबेदार नीरज चोपड़ा के जीवन परिचय से जुड़ी जानकारी विस्तार से शेयर की आशा है की ये जानकारी आपको पसंद आई होगी, और यदि हमसे कोई जानकारी छुट गई या आपको लगता है की कुछ नया जुड़ सकता है, तो हम आपके सुझावों का स्वागत करते है।

FAQ

  1. नीरज चोपड़ा कौन है ?

    उत्तर – भारतीय एथलीट भाला फेंक खिलाड़ी

  2. नीरज चोपड़ा की उम्र कितनी है ?

    उत्तर – 23 साल

  3. नीरज चोपड़ा की हाइट कितनी है ?

    उत्तर – 5 फुट 10 इंच

  4. नीरज चोपड़ा की जाति क्या है ?

    उत्तर –  हिन्दू रोर मराठा

  5. नीरज चोपड़ा की सैलरी कितनी है ?

    उत्तर – नीरज चोपड़ा की मासिक सैलरी 50 हजार रूपये है

  6. नीरज चोपड़ा का ओलिंपिक 2021 का बेस्ट थ्रो कितना है ?

    उत्तर – 87.58 मीटर

  7. जेवलिन थ्रो के लिए ओलंपिक रिकॉर्ड कितने का है ?

    उत्तर – 90.57 मीटर

रिलेटेड:-

पहलवान बजरंग पुनिया का जीवन परिचय

पहलवान रवि कुमार दहिया का जीवन परिचय

बॉक्सर लवलीन का जीवन परिचय

मीराबाई चानु का जीवन परिचय

Leave a Comment