Major Mohit Sharma Biography In Hindi, Age, Death, Wife, Family, Wiki | मेजर मोहित शर्मा जीवन परिचय - hindibio.in

Major Mohit Sharma Biography In Hindi, Age, Death, Wife, Family, Wiki | मेजर मोहित शर्मा जीवन परिचय

Major Mohit Sharma Biography In Hindi, Age, Death, Wife, Family, Wiki | अशोक चक्र सम्मानित मेजर मोहित शर्मा जीवन परिचय

इस लेख में हम अपनी वीरता और शौर्यता के लिए मशहूर अशोक मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित मेजर मोहित शर्मा के जीवनी के बारे मे जानेंगे। भारत माता के जाँबांज सपूत मेजर मोहित शर्मा उन लोगो में से थे, जिन्हे खुद से ज्यादा देश से प्यार था।

Major Mohit Sharma Biography In Hindi (मेजर मोहित शर्मा जीवन परिचय)

Full Name ( पूरा नाम )मोहित शर्मा
Nick Name ( निक नाम )चिंटू, माइक
Age ( आयु )31 वर्ष (2009 में)
Profession (पेशा)आर्मी ऑफिसर

Major Mohit Sharma Early Life & Education (मेजर मोहित शर्मा का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा)

मेजर मोहित शर्मा का जन्म रोहतक हरियाणा में 13 जनवरी 1978 को हुआ था। मोहित के घरवाले उन्हें प्यार से चिंटू और उनके दोस्त माइक कहकर बुलाते थे। मेजर मोहित शर्मा ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा दिल्ली के मानव स्थली स्कूल से पूरी कि उसके बाद बाकी की शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद से पूरी की थी। मेजर मोहित शर्मा के घर वाले उन्हें इंजीनियर बनाना चाहते थे और इसीलिए मोहित ने स्कूल के बाद संत गजानन महाराज कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, महाराष्ट्र में एडमिशन भि लिया था।

दरअसल मोहित के घर वालों का मानना था की उनका वजन काफी कम है और फिजिकल फ़िटनेस भी अच्छी नहीं थी इसी कारण वे कभी आर्मी में भर्ती नहीं हो सकते है। और एक अन्य वजह यह भी थी की मोहित के बड़े भाई मधुर शर्मा पढ़ाई में अच्छे है वे बड़ी आसानी से NDA का एग्जाम पास कर लेंगे परन्तु वे एग्जाम क्लियर नहीं कर पाए।

और इधर मोहित ने मन ही मन ठान लिया था कि अब वे इंडियन आर्मी में भर्ती होकर ही रहेंगे। इसके लिए उन्होंने इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने के बाद एनडीए की तैयारी शुरू कर दी और कुछ समय बाद उन्होंने एनडीए एग्जाम पास कर एसएसबी इंटरव्यू भी क्लियर कर लिया। जब उन्होंने यह बात अपने घर वालों को बताई की उन्होंने NDA एग्जाम पास कर लिया है तब उनके परिवार वालों को यकीन ही नहीं हुआ ।

मेजर मोहित शर्मा ने घरवालों से छुपाकर NDA का फॉर्म भरा था और चुप-चाप ही तैयारी कर रहे थे। आखिरकार जब उनके बड़े भाई ने उन्हें फ़ोन किया और मोहित ने बताया की वे एसएसबी की तैयारी कर रहे है, तब जाकर सबको विश्वास हुआ।

Major Mohit Sharma Wiki (व्यक्तिगत जानकारी)

जन्म दिनांक (DOB)13 जनवरी 1978 (शुक्रवार)
जन्म स्थान (Birth Place)रोहतक, हरियाणा, भारत
गृह नगर (Home Town) रोहतक, हरियाणा, भारत
पुण्यतिथि (Death)21 मार्च 2009 (उम्र 31)
मृत्यु स्थान (Death Place)हफ्रुदा के जंगल, जम्मू और कश्मीर, भारत
धर्म (Religion)हिन्दू
जाति (Caste)नाइ
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
विद्यालय (School)दिल्ली पब्लिक स्कूल, गाज़ियाबाद
महाविद्यालय (College)राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), पुणे
शिक्षा (Education)ग्रेजुएट
पसंद (Hobbies)तैराकी, मुक्केबाजी और घुड़सवारी 
राशि (Zodiac Sign)मकर

Physical Appearance

लम्बाईसेंटीमीटर में- 186 CM
मीटर में-1.86 M

इंच में-   6 ’1 ″
वज़नकिलो में- 75
पाउंड में-  165.34 Lbs
बालो का रंगकाला
आँखों का रंगकाला

Major Mohit Sharma Army Career ( मेजर मोहित शर्मा का सैन्य करियर)

सेवा/शाखाभारतीय थलसेना
सेवा वर्ष1999-2009
उपाधिकैप्टन
सेवा संख्यांकIC-59066N
दस्तापैराशूट रेजीमेंट
यूनिटवन पैरा (स्पेशल फोर्सेस)

Major Mohit Sharma Death Reason in Hindi (मृत्यु का कारण)

2009 में आम चुनाव होने वाले थे, उससे ठीक पहले आतंकवादी गतिविधियां भी काफी बढ़ गयी थी, जिसके चलते जगह-जगह एंटी-टेरर ऑपरेशन चलाये जा रहे थे और इसी बीच 4 आतंकियों को मार गिराया गया। इन साभी गतिविधियो के बीच ख़ुफ़िया एजेंसी ने सूचना दी की कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हफ्रुदा के जंगलों में आतंकवादियों का एक बड़ा दल छुपा हुआ है। आपको बता दे की हफ्रुदा के जंगलों में पेड़ एक दूसरे से काफी सटे हुए है जिससे जंगल बहुत घना है। घना होने के कारण इस इलाके को सबसे कठिन इलाको में से एक माना जाता है क्योंकि यह आतंकियों के लिए काफ़ी सुरक्षित जगह है। यहाँ छुपकर वे बड़ी आसानी से आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे सकते है।

इस जंगल में आम लोगो का आना-जाना भी बहुत कम है इससे यहाँ एंटी टेरर ऑपरेशन को चलाना मुश्किल हो जाता है। यह काम मेजर मोहित शर्मा के वन पैरा एसएफ और राष्ट्रीय राइफल्स के सेकेंड बटालियन को सौंपा गया।

ऑपरेशन के समय मेजर मोहित शर्मा ने होली के लिए छुट्टी की अर्जी दी थी और उसे उनके कमांडिंग ऑफिसर ने मंजूर कर ली थी लेकिन उसी समय मेजर मोहित शर्मा के एक साथी के चचेरे भाई का निधन हो गया और उनके साथी ने कमांडिंग ऑफिसर से 2 दिन की छुट्टी मांगी लेकिन ऑफ़िसर ने यह कहते हुए की अभी स्टाफ की कमी है छुट्टी नामंजूर कर दी। यह बात जब मोहित शर्मा को पता चली तो उन्होंने अपने कमांडिंग अफसर से रिक्वेस्ट की उनकी छुट्टी को कैंसल कर उनके साथी को छुट्टी की मंजूरी देदे। मेजर मोहित शर्मा ने अपनी छुट्टी को 1 महीने के लिये टाल दिया अगर वे छुट्टी नहीं टालते तो शायद आज जिन्दा होते।

तभी 21 मार्च 2009 को मेजर मोहित शर्मा को हफ्रुदा के जंगलों में आतंकवादियों का सही ठिकाना ढूढ़ने का जिम्मा सौंपा गया और इसके लिए ब्रावो आक्रमण टीम बनाई गई जिसका नेतृत्व मेजर मोहित शर्मा का रहे थे, उसके बाद मेजर मोहित शर्मा ब्रावो आक्रमण टीम के साथ हफ्रुदा के जंगलों में निकल पड़े। इसी ऑपरेशन के दौरान मोहित और उनकी टोली को आतंकवादियों ने घेर लिया दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गयी और तभी मोहित शर्मा के एक साथी को गोली लग गयी उसे बचाते हुए मोहित शर्मा ने कमान सम्भाली और साथी को वहां से निकाला।

साथी को बचाने के दौरान ही मेजर मोहित शर्मा भी घायल होगये थे, उन्हे भी गोलियाँ लग गयी थी। लोगी लगने के बावजूद मेजर मोहित शर्मा आतंकवादियों से डटकर मुकाबला करते रहे और अंततः देश के लिए 21 मार्च 2009 को शहीद हो गये।

Major Mohit Sharma Family (मेजर मोहित शर्मा का परिवार)

विक्रम बत्रा के परिवार में उनके माता-पिता, उनका एक बड़ा भाई है।

Father (पिता)राजेंद्र प्रसाद शर्मा
Mother (माता)सुशीला शर्मा
Brother (भाई)मधुर शर्मा (बड़े भाई)
Sister (बहन)नहीं है

Major Mohit Sharma Wife (मेजर मोहित शर्मा की पत्नी)

मेजर मोहित शर्मा ने भारतीय सेना में अपनी सर्विस देने वाली मेजर रिशिमा शर्मा से विवाह किया था, वे दोनों एक दूसरे को 2003 से जानते थे, दोनों पहली बार चंडीगढ़ में मिले थे।

Marital Status (वैवाहिक स्थिति )विवाहित
Girlfriend/Wifeरिशिमा शर्मा

अवॉर्ड

Major Mohit Sharma

मेजर मोहित शर्मा को उनके असाधारण वीरता, अदम्य साहस के लिए मरणोपरांत 15 अगस्त 2009 को भारत का भारत का सर्वोच्च शांति-कालिक सैन्य अलंकरण अशोक चक्र मिला, जिसे उनकी पत्नी मेजर रिशिमा शर्मा ने ग्रहण किया।

Major Mohit Sharma Biopic – IFTIKHAR (इफ्तिकार)

मेजर मोहित शर्मा के जीवन पर एक फिल्म बन रही जिसका नाम IFTIKHAR (इफ्तिकार) और यह फिल्म साल 2022 में बड़े पर्दे पर आएगी।

मेजर मोहित शर्मा से जुड़े फैक्ट

  • मेजर मोहित शर्मा को गिटार बजाने का बहुत शौक़ था।
  • मेजर मोहित शर्मा को NDA अकादमी में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए रैंक ऑफ़ बटालियन कैडेट का अवॉर्ड मिला था।
  • मेजर मोहित शर्मा ने 1999 में अपनी ट्रेनिंग पूरी की थी।

FAQ

  1. मेजर मोहित शर्मा का बर्थडे कब आता है?

    उत्तर- 13 जनवरी।

  2. मेजर मोहित शर्मा की पत्नी कौन है?

    उत्तर- मेजर रिशिमा शर्मा।

  3. क्या मेजर मोहित शर्मा अभी जिन्दा है?

    उत्तर- नहीं, मेजर मोहित शर्मा 21 मार्च 2009 को कुपवाड़ा जिले के हफ्रुदा के जंगलों में आतंकवादियों से वीरतापूर्वक लड़ते हुए शहीद हो गए थे।

  4. मेजर मोहित शर्मा की बायोपिक कब आएगी?

    उत्तर- 2022 में।

  5. मेजर मोहित शर्मा की बायोपिक का क्या नाम है?

    उत्तर – इफ्तिकार।

  6. मेजर मोहित शर्मा की उम्र कितनी थी?

    उत्तर – 31 वर्ष (2009 में)

  7. मेजर मोहित शर्मा के नाम का स्टेशन कहाँ पर है?

    उत्तर- गाजियाबाद उत्तरप्रदेश के साहिबाबाद एरिया में स्थित मेट्रो स्टेशन का नाम राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन से बदलकर देश के हीरो अशोक चक्र मेजर मोहित शर्मा के नाम पर रखा गया है।

इस लेख में हमने अशोक चक्र मोहित शर्मा के जीवन परिचय से जुड़ी जानकारी विस्तार से शेयर की आशा है की ये जानकारी आपको पसंद आई होगी, और यदि हमसे कोई जानकारी छुट गई या आपको लगता है की कुछ नया जुड़ सकता है, तो हम आपके सुझावों का स्वागत करते है। आप मेजर मोहित शर्मा के विकिपीडिया पर उनके बारे में इंग्लिश में पढ़ सकते है

यह भी पढ़े:-

कैप्टेन विक्रम बत्रा का जीवन परिचय

Leave a Comment