Draupadi Murmu Biography in Hindi | द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय - hindibio.in

Draupadi Murmu Biography in Hindi | द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय

Indian President Draupadi Murmu  Biography, Birth, Education, bjp president candidate Droupadi Murmu ,Draupadi murmu president in Hindi (भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय, परिवार, शिक्षा, जाति, कौन है द्रौपदी मुर्मू, शादी, बच्चे,पार्टी)

भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एक आदिवासी महिला नेता है। जो राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए मोदी सरकार की पहली पसंद थी, जिन्होंने संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री, यशवंत सिन्हा को हराया है। 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला है। द्रौपदी मुर्मू पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की जगह राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करेंगी।

भाजपा संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए 20 नामों पर चर्चा की, पूर्वी भारत से किसी को, एक आदिवासी और एक महिला को चुनने का निर्णय लिया गया।

Table of Contents

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (Draupadi Murmu Biography in Hindi)

नाम (Name)द्रौपदी मुर्मू
जन्म तारीख (Date of birth)20 जून 1958
उम्र( Age)64 साल (2022 में )
जन्म स्थान (Place of born )मयूरभंज, उड़ीसा, भारत
शिक्षा (Education)कला स्नातक
स्कूल (School)ज्ञात नहीं
कॉलेज (College)रमा देवी महिला कॉलेज,
भुवनेश्वर, ओडिशा
राशि (Zodiac Sign)मिथुन राशि
गृहनगर (Hometown)मयूरभंज, उड़ीसा, भारत
कद (Height)5 फ़ीट 4 इंच
वजन (Weight)74 किग्रा
आँखों का रंग (Eye Color)काला
बालो का रंग( Hair Color)काला
नागरिकता(Nationality)भारतीय
धर्म (Religion)हिन्दू
जाति (Cast)अनुसूचित जनजाति
पेशा (Occupation)राजनीतिज्ञ
राजनीतिक दल (Political Party)भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)  विधवा
संपत्ति (Net Worth)रु 9.5 लाख

द्रौपदी मुर्मू का जन्म एवं शुरुआती जीवन (Birth & Early Life )

द्रौपदी का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू है। वह संथाल परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो एक आदिवासी जातीय समूह है।

द्रौपदी की शादी श्याम चरण मुर्मु से हुई थी जो अब इस दुनिया में नहीं है। उनके दो बेटे थे जो अब जीवित नहीं है और एक बेटी है जिसका नाम इतिश्री मुर्मु है जिसके सहारे वह अपनी जिंदगी राहत के साथ गुजार रही है।

द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा (Draupadi Murmu Education)

उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा ओडिशा निजी स्कूल से प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने रमा देवी महिला कॉलेज,
भुवनेश्वर, ओडिशा में दाखिला ले लिया जहाँ से उन्होंने कला में ग्रेजुशन की डिग्री प्राप्त की।

द्रौपदी मुर्मू का परिवार (Draupadi Murmu Family)

पिता का नाम (Father’s Name)स्वर्गीय बिरंची नारायण टुडू
माता का नाम (Mother’s Name)नाम ज्ञात नहीं
पति (Husband)श्याम चरण मुर्मु
बच्चे (Children)पुत्र – 2 (अब जीवित नहीं)
पुत्री – इतिश्री मुर्मु

द्रौपदी मुर्मू का करियर (Career)

  • द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर में श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में एक सहायक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद, उन्होंने सिंचाई और बिजली विभाग के हिस्से के रूप में ओडिशा सरकार के साथ काम किया।
  • मुर्मू के राजनीतिक करियर की शुरुआत 1997 में हुई जब उन्होंने पार्षद के रूप में स्थानीय चुनाव जीते। उसी वर्ष, वह भाजपा के एसटी मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष बनीं। 
  • भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर मुर्मू ने रायरंगपुर सीट से दो बार जीत हासिल की, 2000 में ओडिशा सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनी ।
  • ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान, वह 6 मार्च, 2000 से 6 अगस्त, 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार मंत्री रही।
  • साल 2007 में मुर्मू को संयोग से ओडिशा विधानसभा द्वारा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विधायक होने के लिए सम्मानित किया गया था।
  • अगले एक दशक में उन्होंने भाजपा के भीतर कई प्रमुख भूमिकाएँ निभाईं, एसटी मोर्चा के राज्य अध्यक्ष और मयूरभान के भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
  • 6 अगस्त, 2002 से मई 16, 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं।
  • ओडिशा की विधान सभा ने उन्हें वर्ष 2007 के सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए “नीलकंठ पुरस्कार” से सम्मानित किया।
  • उन्हें 2013 में मयूरभंज जिले के लिए पार्टी के जिला अध्यक्ष पद के लिए पदोन्नत किया गया था।
  • मई 2015 में, भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें झारखंड के राज्यपाल के रूप में चुना। वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल हैं। वह ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता हैं जिन्हें भारतीय राज्य में राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • 21 जुलाई को भारत की 15वी राष्ट्रपति बनी।

द्रौपदी मुर्मू की संपत्ति (Draupadi Murmu Net Worth)

द्रौपदी मुर्मू एक महिला राजनेता होने के बाद भी ज्यादा संपत्ति की मालकिन नहीं है उनके मात्र मुश्किल से बुरी परिस्थियों में अपने घर को सँभालने लायक संपत्ति है जो की है मात्र रु 9.5 लाख। इसके अलावा ना कोई आभुषण , ना जमीन और ना ही कोई चल और अचल सम्पति है।

यह भी पढ़े :- वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जीवन परिचय

FAQ

Q: द्रौपदी मुर्मू कौन है?

उत्तर – द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति है, जिन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री, यशवंत सिन्हा के खिलाफ को हराया।

Q: झारखंड की पहली महिला राज्यपाल कौन है?

उत्तर – द्रौपदी मुर्मू

Q: द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम क्या है?

उत्तर – श्याम चरण मुर्मू

Q: द्रौपदी मुर्मू जाति क्या है?

उत्तर – अनुसूचित जनजाति

Q: द्रौपदी मुर्मू की संपत्ति कितनी है?

उत्तर – मात्र रु 9.5 लाख

Q: द्रौपदी मुरमू किस समुदाय से ताल्लुक रखती हैं?

उत्तर – आदिवासी समुदाय

Q: भारत की बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति की उम्मीदवार कौन है?

उत्तर – द्रौपदी मुरमू

Q: भारत की नयी राष्ट्रपति कौन है?

उत्तर – द्रौपदी मुर्मू भारत की नयी राष्ट्रपति है।

Q: द्रौपदी मुर्मू ने किसे हराया है?

उत्तर – द्रौपदी मुर्मू संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री, यशवंत सिन्हा को हराया है।

Q: द्रौपदी मुर्मू भारत के किस नंबर की राष्ट्रपति है?

उत्तर – द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति है।

Leave a Comment