Captain Vikram Batra biography in Hindi, Height, Love Story, Movie, Wiki | कैप्टन विक्रम बत्रा जीवनी - hindibio.in

Captain Vikram Batra biography in Hindi, Height, Love Story, Movie, Wiki | कैप्टन विक्रम बत्रा जीवनी

Captain Vikram Batra Biography In Hindi, Height, Love Story, Movie, Wiki | कैप्टन विक्रम बत्रा जीवनी

कैप्टन विक्रम बत्रा इंडियन आर्मी में ऑफ़िसर थे। वे 1999 कारगिल युद्ध में वीरता से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए उस वक्त उनकी उम्र मात्र 24 वर्ष थी। भारतीय सेना में उनके इस अभूतपूर्व योगदान के लिए मरणोपरांत उन्हें भारत का सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

Captain Vikram Batra Biography In Hindi (कैप्टन विक्रम बत्रा जीवन परिचय)

Full Name ( पूरा नाम ) विक्रम बत्रा
Nick Name ( निक नाम )लव और शेर शाह
Age ( आयु )24 वर्ष (1999 में)
Profession (पेशा)आर्मी ऑफिसर

Vikram Batra Early Life & Education (विक्रम बत्रा का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा)

विक्रम बत्रा का जन्म 9 सितम्बर 1974 को पालमपुर, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। उनके पिता गिरधारी लाल बत्रा सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल थे और उनकी माता स्कूल टीचर थी। विक्रम बत्रा अपने माता-पिता के तीसरी संतान थे। उनका जन्म उनके जुड़वा भाई विशाल से 14 मिनट पहले हुआ था। उसके बाद दोनों जुड़वा भाइयों का निक नाम लव (विक्रम) और कुश (विशाल) पड़ गया। इसके अतिरिक्त विक्रम की दो बहने सीमा और नूतन (नीतू) भी है।

विक्रम की माता खुद एक टीचर थी, इसलिये उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा उन्ही से ग्रहण की, उसके बाद माध्यमिक शिक्षा पालमपुर के ही D.A.V. पब्लिक स्कूल से ग्रहण की और केंद्रीय विद्यालय से सीनियर सेकंडरी की पढ़ाई पूरी। पढ़ाई मे अच्छे होने के साथ ही विक्रम एक शानदार स्पोर्ट्सपर्सन भी थे उन्होने राष्ट्रीय स्तर पर यूथ पार्लीमेंट्री कम्पटीशन, दिल्ली में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया था। विक्रम ने कई खेलों जैसे टेबल टेनिस, कराटे में अपने स्कूल और कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया था। 1990 में विक्रम और उनके जुड़वा भाई ने विशाल ने टेबल टेनिस के KVS नेशनल प्रतियोगिता में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया था। विक्रम कराटे में ग्रीन बेल्ट होल्डर थे।

Vikram Batra Wiki ( व्यक्तिगत जानकारी )

जन्म दिनांक ( DOB )09 सितम्बर 1974
जन्म स्थान ( Birth Place )पालमपुर, हिमाचल प्रदेश, भारत
गृह नगर ( Home Town ) पालमपुर, हिमाचल प्रदेश, भारत
कैप्टन विक्रम बत्रा पुण्यतिथि (Death)7 जुलाई 1999 (उम्र 24)
मृत्यु स्थान (Death Place)कारगिल, जम्मू और कश्मीर, भारत
धर्म ( Religion )हिन्दू
जाति ( Caste )ज्ञात नहीं
राष्ट्रीयता ( Nationality )भारतीय
विद्यालय ( School )D.A.V. पब्लिक स्कूल (माध्यमिक शिक्षा)
केंद्रीय विद्यालय (सीनियर सेकण्डरी स्कूल)
महाविद्यालय ( College ) DAV कॉलेज चंडीगढ़
शिक्षा ( Education )बी.एस.सी मेडीकल साइंस
राशि ( Zodiac Sign )वृषभ

Physical Appearance

लम्बाईसेंटीमीटर में- 177 CM
मीटर में-1.77 M

इंच में-   5 ’10 ″
वज़नकिलो में- 75
पाउंड में-  165.34 Lbs
बालो का रंगकाला
आँखों का रंगकाला

Captain Vikram Batra Army Career (विक्रम बत्रा का सैन्य करियर)

मेडिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने पश्चात विक्रम ने 1996 में सीडीएस एग्जाम क्लियर किया और उन्हें SSB, इलाहाबाद से इंटरव्यू के लिए कॉल आया जिसे उनहोने पास कर लिया। उनकी 35वी रैंक थी। उसके बाद उनका चयन भारतीय सेना में गया। ट्रेनिंग के लिए वर्ष 1996 में उन्होंने देहरादून में स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में प्रवेश लिया। दिसम्बर में उनकी ट्रेनिंग खत्म होने के पश्चात उन्हें 6 दिसम्बर 1997 को जम्मू के सोपोर नामक स्थान पर सेना की 13 जम्मू-कश्मीर राइफल्स में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिली। विक्रम ने 1999 अन्य प्रशिक्षण के साथ कमांडो की ट्रेनिंग ली। 1 जून 1999 को उनकी टुकड़ी को कारगिल युद्ध में भेजा गया, जहाँ हम्प व राकी नाब स्थानों को जीतने के बाद विक्रम को कैप्टन बना दिया गया था।

सेवा/शाखाभारतीय थलसेना
सेवा वर्ष 1997–1999
उपाधि कैप्टन
सेवा संख्यांक IC-57556
दस्ता 13 जम्मू और कश्मीर रायफल्स
युद्ध/झड़पें कारगिल युद्ध (ऑपेरशन विजय)

Vikram Batra Family (विक्रम बत्रा परिवार)

विक्रम बत्रा के परिवार में उनके माता-पिता, उनका एक जुड़वा भाई और दो बहने है।

Father (पिता)गिरधारी लाल बत्रा
Mother (माता)कमलकांता बत्रा
Brother (भाई)विशाल (कुश)
Sister (बहन)सीमा और नूतन (नीतू)

Captain Vikram Batra Wife/Girlfriend (विक्रम बत्रा की पत्नी/प्रेमिका)

विक्रम बत्रा महज 24 वर्ष की उम्र में वीरगति को प्राप्त हो गये थे और उनका अभी विवाह नहीं हुआ था। वे एक डिंपल नाम की लड़की से प्रेम करते थे और वो भी उन्हें प्रेम करती थी। दोनों 1995 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में मिले थे, जहाँ दोनों ने इंग्लिश में एमए करने के लिए एडमिशन लिया था, लेकिन दोनो ही इसे पूरा नहीं कर पाए। विक्रम के कारगिल युद्ध से आने के बाद बहुत जल्द दोनों का विवाह होने वाला था, लेकिन वे आये तो जरूर लेकिन तिरंगे में लिपट कर।

डिम्पल ने उनके शहादत के बाद भी कई दिनों तक उनका इंतजार करती रही और उसके बाद किसी और से विवाह नहीं किया बल्कि विक्रम कि विधवा का जीवन जी रही है शायद इसे ही सच्चा प्यार कहते है।

Marital Status (वैवाहिक स्थिति )अविवाहित
Girlfriend/Wife डिंपल चीमा

अवॉर्ड

कैप्टेन विक्रम बत्रा को मरणोपरांत 15 अगस्त 1999 को भारत का सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र मिला, जिसे उनके पिता गिरधारी लाल बत्रा ने ग्रहण किया।

Vikram Batra Biopic – Shershah (शेरशाह)

वर्ष 2021 में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर एक फिल्म शेरशाह बनायीं गयी जिसमें विक्रम बत्रा का किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा निभाया और उनकी प्रेमिका डिंपल का किरदार कियारा आडवाणी ने निभाया था। धर्मा प्रोडक्शंस और पेन इंडिया लिमिटेड द्वारा निर्मित इस बायोपिक का निर्देशन विष्णुवर्धन ने किया है।

विक्रम बत्रा से जुड़े फैक्ट

  • विक्रम बत्रा के कमाण्डिंग अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल वाय.के. जोशी ने उन्हें उपनाम शेरशाह से नवाजा था.
  • विक्रम बत्रा ने कारगिल युद्ध में जाने से पहले अपने पिता से कहा था, की “या तो विजय का तिरंगा फहरा कर आऊंगा या फिर तिरंगे में लिपट कर आऊंगा लेकिन आऊंगा जरूर
  • विक्रम बत्रा ने गोली खाने बाद भी जख्मी हालत में तीन दुश्मन सैनिको को मार गिराया था.
  • विक्रम बत्रा का नारा था “ये दिल मांगे मोर” जो बहुत फेमस हुआ.
Captain Vikram Batra
इमेज क्रेडिट- वनइंडियाहिंदी

FAQ

  1. कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

    उत्तर- 9 सितम्बर 1974 को पालमपुर हिमाचल प्रदेश में हुआ था।

  2. कैप्टन विक्रम बत्रा के ट्विन ब्रदर का क्या नाम है?

    उत्तर- विशाल बत्रा।

  3. कैप्टन विक्रम बत्रा की (wife) पत्नी का नाम क्या है?

    उत्तर- विक्रम बत्रा ने शादी नहीं की थी।

  4. कैप्टन विक्रम बत्रा की (Fiance) मंगेतर कौन थी?

    उत्तर- विक्रम बत्रा डिम्पल नाम कि लड़की से प्रेम करते थे पर उनकी सगाई नहीं हुई थी।

  5. कैप्टन विक्रम बत्रा किस युद्ध में शहीद हुए थे?

    उत्तर- विक्रम बत्रा 1999 कारगिल युद्ध मे वीरगति को प्राप्त हुए थे।

इस लेख में हमने परमवीर चक्र कैप्टेन विक्रम बत्रा के जीवन परिचय से जुड़ी जानकारी विस्तार से शेयर की आशा है की ये जानकारी आपको पसंद आई होगी, और यदि हमसे कोई जानकारी छुट गई या आपको लगता है की कुछ नया जुड़ सकता है, तो हम आपके सुझावों का स्वागत करते है।

और पढ़े-

आईपीएस ऑफिसर नवनीत सिकेरा का जीवन परिचय

आईएएस ऑफिसर दीपक रावत का जीवन परिचय

Leave a Comment