Railway Minister Ashwini Vaishnaw Biography in Hindi, Age, Wife, Qualification, Wiki, Net Worth | अश्विनी वैष्णव जीवनी - hindibio.in

Railway Minister Ashwini Vaishnaw Biography in Hindi, Age, Wife, Qualification, Wiki, Net Worth | अश्विनी वैष्णव जीवनी

इस लेख मे हम बात करेंगे केंद्रीय रेल मंत्री (Ashwini Vaishnaw Biography In Hindi) अश्विनी वैष्णव कौन है? उनकी ऐज, हाइट, वेट, शिक्षा, उनकी पत्नी और बच्चे और भी बहुत कुछ

Ashwini Vaishnaw Biography In Hindi (अश्विनी वैष्णव का जीवन परिचय)

Full Name ( पूरा नाम )अश्विनी वैष्णव
Nick Name ( निक नाम )अश्विनी
Age ( आयु )50 वर्ष (2021)
Profession ( व्यवसाय )भारतीय रेल मंत्री
Famous For ( प्रसिद्धि )आईएएस ऑफिसर और रेल मंत्री

अश्विनी वैष्णव कौन है ?

अश्विनी वैष्णव का जन्म 18 जुलाई 1971 को जोधपुर राजस्थान में हुआ था। अश्विनी का गृह नगर पाली डिस्ट्रिक्ट के जीवन्द कल्लन गांव है, बाद में उनका परिवार जोधपुर आ गया। अश्विनी 1994 बैच के आईएएस कैडेट है जिन्होंने ओड़िशा के बालासोर में डीएम और कटक मे कलेक्टर का पदभार संभाला था।

क्यों हैं चर्चा में

अश्विनी वैष्णव इस समय इसलिए चर्चा में है क्योंकि मोदी जी के मंत्री मंडल में उन्हें भारतीय रेलवे, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया गया है। इससे पहले रेल मंत्री का कार्यभार पीयूष गोयल देख रहे थे।

Ashwini Vaishnaw Qualifications (अश्विनी वैष्णव की शिक्षा )

अश्विनी वैष्णव ने स्कूल की शिक्षा ग्रहण करने के बाद वर्ष 1991 अपनी ग्रेजुएशन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में गोल्ड मेडल के साथ जोधपुर जय नारायण व्यास विश्विद्यालय के एम. बी. एम इंजीनियरिंग कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आईएएस परीक्षा पास करने से पहले आईआईटी कानपुर से एम.टेक की डिग्री प्राप्त की।अश्विनी ने आईएएस परीक्षा में पूरे भारत में 27 स्थान प्राप्त किया और वे 1994 आईएएस बैच मे थे। उसके बाद 2008 में अश्विनी एमबीए की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चले गए जहां उन्होंने व्हार्टन स्कूल ऑफ़ द यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेन्सिलवेनिया से एमबीए की डिग्री प्राप्त की।

Ashwini Vaishnaw Wiki ( व्यक्तिगत जानकारी )

जन्म दिनांक ( DOB )18 जुलाई 1971
जन्म स्थान ( Birth Place )जोधपुर, राजस्थान, भारत
गृह नगर ( Home Town )जोधपुर, राजस्थान, भारत
वर्तमान निवास ( Current Place )दिल्ली, भारत
धर्म ( Religion )हिन्दू
जाति ( Caste )ज्ञात नहीं
राष्ट्रीयता ( Nationality )भारतीय
विद्यालय ( School )दिल्ली पब्लिक स्कूल, बसंत कुंज, नई दिल्ली
महाविद्यालय ( College )बी. टेक – एम. बी. एम इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर
एम. टेक – आईआईटी कानपुर
एमबीए – व्हार्टन स्कूल ऑफ़ द यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेन्सिलवेनिया
शिक्षा ( Education )बी. टेक, एम. टेक और एमबीए
राशि ( Zodiac Sign )ज्ञात नहीं
Net Worthज्ञात नहीं

Physical Appearance

लम्बाईसेंटीमीटर में- 179 CM
मीटर में-1.79 M

इंच में-   5’8″
वज़नकिलो में- 69
पाउंड में-  15
Lbs
बालो का रंगकाला
आँखों का रंगकाला

Ashwini Vaishnaw Career (अश्विनी वैष्णव का करियर)

आईएएस (सिविल सर्विस करियर)

1994 बैच के आईएएस अधिकारी अश्विनी ओड़िशा कैडर में रहते हुए बालासोर में डीएम के पद पर रहे जहां उनके आपदा की स्थिति में बचाव कार्य को खूब सराहा गया। उसके बाद उड़ीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के कार्यकाल में उन्हें कटक का कलेक्टर बनाया गया। अश्विनी ओडिशा में 2003 तक रहे उसके बाद वे प्रधान मंत्री ऑफिस में आ गए। जहां उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी का डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया इस पद वे करीब 8 महीने रहे। फिर बीजेपी की सत्ता चली गयी तब उन्हें अटल जी का निजी सचिव बना दिया गया। उसके बाद करीब डेढ़ वर्षों तक गोवा पोर्ट के डिप्टी चेयरमैन रहे।

उद्यमी (Entrepreneur) करियर

फिर वर्ष 2008 में एमबीए की पढाई करने के लिए अमेरिका चले गए और वापस आने पर उन्होंने आईएएस के पद से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद उन्होंने जे.इ ट्रांसपोर्टेशन में मैनेजिंग डायरेक्टर का पदभार संभाला और फिर वे सीमेंस कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट – लोकोमोटिव्स एंड हेड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर स्ट्रैटेजी के रूप में शामिल हुए। 2012 में कॉर्पोरेट सेक्टर को छोड़ने के बाद उन्होंने गुजरात में थ्री टी ऑटो लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड और वी जी ऑटो कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की।

राजनितिक करियर

अश्विनी वर्तमान में ओड़िशा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य सभा के सदस्य है। उन्होंने बीजू जनता दल के सदस्यों की मदद से राज्यसभा का चुनाव निर्विरोध जीता। अटल जी के निजी सचिव रहते हुए उन्होंने बीजेपी के कई नेताओं से पहचान बना ली थी जिनमें से एक नरेंद्र मोदी भी थे और हमेशा उनके संपर्क भी रहे। वर्तमान में मोदीजी के मंत्री मंडल में रेल मंत्री और संचार- सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया गया है।

Ashwini Vaishnaw Family (अश्विनी वैष्णव परिवार)

अश्विनी वैष्णव के परिवार में उनके माता-पिता है तथा उनके भाई-बहन के बारे मे कोई जानकारी प्राप्त नहीं है।

Father ( पिता )श्री दाऊ लाल वैष्णव
Mother ( माता )श्रीमती सरस्वती वैष्णव
Brother ( भाई )ज्ञात नहीं
Sister ( बहन )ज्ञात नहीं

Ashwini Vaishnaw Wife and Children (अश्विनी वैष्णव की पत्नी और बच्चे)

अश्विनी वैष्णव ने 15 फरवरी 1995 को श्रीमती सुनिता वैष्णव से विवाह किया था। और इस जोड़े के दो बच्चे है एक लड़का राहुल वैष्णव और एक लड़की तान्या वैष्णव है।

Marital Status ( वैवाहिक स्थिति )विवाहित
Wife ( पत्नी )श्रीमति सुनिता वैष्णव
Children ( बच्चे )राहुल वैष्णव (पुत्र)
तान्या वैष्णव (पुत्री)

Ashwini Vaishnaw Net Worth (अश्विनी वैष्णव की आय और कुल सम्पति)

अश्विनी वैष्णव की मासिक आय लगभग 1,50,000 रूपए है और उनकी कुल सम्पत्ति के बारे में जानकारी नहीं है।

अश्विनी वैष्णव से जुड़े फैक्ट

  • अश्विनी वैष्णव का पसंदीदा रंग काला और सफ़ेद है।
  • अश्विनी वैष्णव को किताबें पढ़ने का बहुत शौक है।
  • अश्विनी वैष्णव को बी. टेक की डिग्री के दौरान गोल्ड मेडल मिला था।
  • आईएएस परीक्षा में अश्विनी वैष्णव ने पूरे भारत में 27 स्थान हासिल किया था।
  • अश्विनी वैष्णव एक बहुत अच्छे उद्यमी (Entrepreneur) भी है।
  • अश्विनी वैष्णव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2019 से की थी।

अश्विनी वैष्णव से सोशल मीडिया पर जुड़े

इंस्टाग्राम अकाउंटविजिट करे
फेसबुक अकाउंटविजिट करे
ट्विटर अकाउंटविजिट करे
विकिपीडियाविजिट करें

इस लेख में हमने नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के जीवन परिचय से जुड़ी जानकारी विस्तार से शेयर की आशा है की ये जानकारी आपको पसंद आई होगी, और यदि हमसे कोई जानकारी छुट गई या आपको लगता है की कुछ नया जुड़ सकता है, तो हम आपके सुझावों का स्वागत करते है।

रिलेटेड:-

दीप्ती किरण महेश्वरी का जीवन परिचय

पंडित सिंह का जीवन परिचय

Leave a Comment