Vindhya Kokil Bhaiya Lal Vyas Biography in Hindi | भैया लाल व्यास का जीवन परिचय

Bhaiya Lal Vyas Biography In Hindi (भैया लाल व्यास का जीवन परिचय)

भैया लाल व्यास जी का जन्म अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 07 सितम्बर 1918 और हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद शुक्ल 2, संवत 1975 को मध्यप्रदेश के एक छोटे से जिले दतिया में हुआ था। भैया लाल व्यास जी का बचपन बड़ी ही कठनाइयों में बीता महज़ 5 वर्ष की उम्र में उनके पिता बाल कृष्ण व्यास जी का देहांत हो गया और उनकी माता ने उन्हें बड़े कष्टों से पाला। अपरिवार की स्थिति अच्छी न होने के कारण भैया लाल व्यास जी ने कमउम्र सही काम करना शुरू कर दिया था। अपनी प्रतिभा और लगन की बदौलत उन्होंने सारी कठनाईयो को पार किया।

भैया लाल व्यास जी सरस्वती के साधक थे। अपनी देशभक्ति और प्रकृति प्रेमी कविताओं के लिये मशहूर बुन्देली कवि भैया लाल व्यास जी का चरित्र बहुत निर्मल और दयावान थे। भैया लाल व्यास जी ने कई कविताएं लिखी जिसमे वे देश प्रेम के बारे में कम शब्दों मे बहुत कुछ बोल जाते थे।

इस लेख में हम देखने वाले हैं (Vindhya Kokil Bhaiya Lal Vyas Biodata In Hindi) और बहुत कुछ।

Bhaiya Lal Vyas Biography In Hindi (भैया लाल व्यास की जीवनी)

Full Name ( पूरा नाम )विंध्य कोकिल भैया लाल व्यास
Nick Name ( निक नाम )भैया लाल
Age ( आयु )95 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास
Profession ( व्यवसाय )को-ऑपरेटिव बैंक में उच्च अधिकारी थे
Famous For ( प्रसिद्धि )कविता रचना

Bhaiya Lal Vyas Famous Compositions (भैया लाल व्यास की प्रसिद्ध कृतियाँ)

मूलतः हिंदी में कविताएं लिखने वाले भैया लाल व्यास जी की बुंदेली रचनाएं भी खूब प्रचलित हुई, उनकी बुंदेली में हरदौल पर लिखी कविता ने खूब ख्याति प्राप्त की। बुन्देलखण्ड में कवि सम्मेलन की शुरुआत का श्रेय भी भैया लाल जी को ही जाता है, उन्होंने हजारो मंचों का संचालन स्वयं किया है। एक दौर वह भी था जब कवि सम्मेलनो में भईया लाल जी की कविताएं सुनने इतनी लोग आते थे कि बैठने के लिए जगह काम पड़ जाती थी।

भैया लाल व्यास जी की कुछ प्रमुख रचनाएँ नीचे दी गयी है-

विजयादशमी (खंड काव्य), जीवन के क्रम, आग – पानी (पुस्तक), सांझ – सकारे, पूण्यभूमि बुंदेलखंड, देश के देवता, जागा मेरा देश, तुम मत रोना, गीतों मे चार ऋतुएँ, रस वृन्दावन (महाकाव्य), सीता सत्यम (प्रबंध काव्य ), चोर के छंद, महाबली छत्रसाल, ओनामासी, रघुवंशम, माँ ममतामयी, चिंतन का छण, अपना देश अपना संगीत (रेडियो रूपक)

Personal Information ( व्यक्तिगत जानकारी )

जन्म दिनांक ( DOB )07 सितम्बर 1918
मृत्यु (Death)12 दिसम्बर 2012
जन्म स्थान ( Birth Place )दतिया, मध्यप्रदेश, भारत
गृह नगर ( Home Town )छतरपुर, मध्यप्रदेश, भारत
धर्म ( Religion )हिन्दू
जाति ( Caste )ब्राम्हण
राष्ट्रीयता ( Nationality )भारतीय
विद्यालय ( School )ज्ञात नहीं
महाविद्यालय ( College )नागरी प्रचारिणी आगरा
शिक्षा ( Education )एम ए
राशि ( Zodiac Sign )कन्या

Physical Appearance

लम्बाईसेंटीमीटर में- 167.64 CM
मीटर में-1.68 M

इंच में-   5 ’6″
वज़नकिलो में- 60
पाउंड में-  132.277 Lbs
बालो का रंगसफ़ेद
आँखों का रंगकाला

Bhaiya Lal Vyas Personal Life Family (भैया लाल व्यास व्यक्तिगत जीवन, परिवार)

भैया लाल व्यास जी के पिता का नाम बाल कृष्ण व्यास और माता को वे बाई कहकर बुलाते थे।

Father ( पिता )बाल कृष्ण व्यास
Mother ( माता )ज्ञात नहीं
Brother ( भाई )ज्ञात नहीं
Sister ( बहन )ज्ञात नहीं

Bhaiya Lal Vyas Wife, Children ( भैया लाल व्यास की पत्नी, बच्चे )

भैया लाल व्यास जी के उनकी पत्नी से तीन बच्चे है। उनके नाती- पोते है जिनमे से उनकी नतिनीयों का नाम प्रीता व्यास और ऋचा अनिरुद्ध है।

Vindhya Kokil Bhaiya Lal Vyas and his wife
भैया लाल व्यास और उनकी पत्नी
Marital Status ( वैवाहिक स्थिति )विवाहित
Wife ( पत्नी )कुंती व्यास
Children ( बच्चे )नाम ज्ञात नहीं

भैया लाल व्यास जी को मिले सम्मान (AWARDS )

  1. अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मलेन (बंगलोर अधिवेशन) में भारत भाषा भूषण से सम्मानित हुए।
  2. हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयागराज (इलाहाबाद) की सर्वोच्च मानद उपाधि – साहित्य महोपाध्याय
  3. उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार
  4. मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा सम्मानित
  5. मध्यप्रदेश लेखक संघ द्वारा ” अक्षर आदित्य” अलंकरण सम्मान
  6. मध्यप्रदेश आंचलिक साहित्यकार परिषद् द्वारा सम्मानित
  7. मानस मृगेश सम्मान
  8. बुंदेलखंड अकादमी द्वार सम्मानित
  9. एशियन राइटर्स हू इज हू में स्थान
  10. विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मलेन द्वारा पुरस्कार
  11. शासन द्वारा सम्मानित

Vindhya Kokil Bhaiya Lal Vyas Poems ( भैया लाल व्यास की कवितायें)

शाप ही वरदान मेरा
                 झंझटों मे हो रहा है,
नित् नया उत्थान मेरा।
                 धार उल्टी चढ़ रहा हूँ
 आंधियों में बढ़ रहा हूँ, 
                 बिज्जू कि चक चौंधियों में
हैं सजग अरमान मेरा।
Vindhya Kokil Bhaiya Lal Vyas Poems
Vindhya Kokil Bhaiya Lal Vyas

भैया लाल व्यास से सोशल मीडिया पर जुड़े

इंस्टाग्राम अकाउंटविजिट करे
फेसबुक अकाउंटविजिट करे
ट्विटर अकाउंटविजिट करे
यूट्यूब चैनलविजिट करे

इस लेख में हमने बुन्देली कवि  भैया लाल व्यास के जीवन परिचय से जुड़ी जानकारी विस्तार से शेयर की आशा है की ये जानकारी आपको पसंद आई होगी, और यदि हमसे कोई जानकारी छुट गई या आपको लगता है की कुछ नया जुड़ सकता है, तो हम आपके सुझावों का स्वागत करते है।

और देखें:-

बुन्देली कवि संतोष सिंह बुंदेला का जीवन परिचय

1 thought on “Vindhya Kokil Bhaiya Lal Vyas Biography in Hindi | भैया लाल व्यास का जीवन परिचय”

Leave a Comment