Arvind Arora (A2 Sir) Biography in Hindi, Age, Height, Wiki, Salary, Net worth | अरविन्द अरोरा जीवनी - hindibio.in

Arvind Arora (A2 Sir) Biography in Hindi, Age, Height, Wiki, Salary, Net worth | अरविन्द अरोरा जीवनी

Arvind Arora (A2 Sir) Biography In Hindi, Age, Height, Wiki, Salary, Net Worth (अरविन्द अरोरा जीवनी)

A2 सर के नाम से मशहूर अरविन्द अरोरा एक टीचर, यूटूबर, कंटेंट क्रिएटर, मोटिवेशनल स्पीकर और इन्फ्लुएंसर है। अपने यूनिक और अनोखे पढ़ाने के तरीक़े के लिए मशहूर अरविन्द अरोरा एक केमिस्ट्री टीचर है। अरविन्द सर इंजीनियरिंग और 11वी, 12वी के छात्रों को पढ़ाते है। पढ़ाने के अतिरिक्त अरविन्द अरोरा रोज यूट्यूब पर 3 मोटिवेशनल शार्ट वीडियो अपलोड करते है, जिससे लाखों लोगो को कुछ अच्छा और बड़ा करने का मोटिवेशन मिलता है।

आज इस लेख मे हम अरविन्द अरोरा उर्फ़ A2 सर के जीवन से जुड़े कुछ पहलुओं जैसे (A2 Sir Biography, Arvind Arora Age, Height, Salary, Networth) को जानेंगे। साथ ही उनके सोशल मीडिया सेजुड़नेकालिंक भी नीचे दिया गया है।

Arvind Arora Biography in Hindi (अरविन्द अरोरा का जीवन परिचय)

Full Name ( पूरा नाम )अरविन्द अरोरा
Nick Name ( निक नाम ) अरविन्द, A2 सर
Age ( आयु )33 वर्ष (2021)
Profession ( व्यवसाय )टीचिंग और यूट्यूब
Famous For ( प्रसिद्धि )टीचिंग, यूट्यूब, मोटिवेशनल स्पीकर

Arvind Arora Early Life & Education (अरविन्द अरोरा का प्रारंभिक जीवन तथा शिक्षा)

अरविन्द अरोरा का जन्म राजस्थान के एक छोटे से शहर सूरतगढ़ में 28 सितम्बर 1988 को हुआ था। अरविंद के पिता एक दुकानदार है और उनकी माता एक गृहणी है। अरविन्द अरोरा ने स्कूल की शिक्षा सूरतगढ़ में एक पब्लिक स्कूल से पूरी की, शुरुआत में उनका मन पढाई में बिल्कुल नहीं था। उन्हें तो बस इतना था की आगे चलकर अपने पिता की दुकान चलानी है, वे ही उसके हकदार है। लेकिन कुछ घटनाओं और लोगो की बातों ने उन्हें अलग ही दिशा मे सोचने के लिए मजबूर कर दिया और लोगो को गलत साबित करने की ज़िद में उन्होंने SKIT कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में दाखिला लिया, जहां उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।

Arvind Arora Wiki ( व्यक्तिगत जानकारी )

जन्म दिनांक ( DOB )28 सितम्बर 1988
जन्म स्थान ( Birth Place )सूरतगढ़, राजस्थान, भारत
गृह नगर ( Home Town )सूरतगढ़, राजस्थान, भारत
वर्तमान निवास ( Current Place)बैंगलोर, कर्नाटक, भारत
धर्म (Religion)हिन्दू
जाति ( Caste )खत्री
राष्ट्रीयता ( Nationality )भारतीय
विद्यालय ( School )पब्लिक स्कूल सूरतगढ़, राजस्थान
महाविद्यालय ( College )SKIT कॉलेज, जयपुर, राजस्थान (2005-2009)
शिक्षा ( Education )बी.ई. ( इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग )
राशि ( Zodiac Sign )तुला
Net Worth10 करोड़

Physical Appearance

लम्बाईसेंटीमीटर में- 175.8 CM
मीटर में-1.76 M

इंच में-   5 ’9 ″
वज़नकिलो में- 70
पाउंड में-  154.32 Lbs
बालो का रंगकाला
आँखों का रंगभूरा

Arvind Arora Career (अरविन्द अरोरा का करियर)

अरविन्द अरोरा का कोई बड़ा सपना या गोल नहीं था, वो तो बचपन से यह मानकर चल रहे थे की भविष्य में उन्हें अपने पिता की जगह दुकान संभालना है। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था तभी तो एक साधरण सा व्यक्ति आज A2 सर बन गया साथ ही इतने लोगो को मोटिवेट और एजुकेट कर रहा है।

Success Story of A2 Sir (Arivind Arora)

बात उन दिनों की है, जब अरविंद अरोरा अपनी माँ के साथ ननिहाल गए हुए थे, वहाँ पर उनकी नानी ने उनसे पूछा की “आगे क्या करना है?” तभी उनके मामा ने कहा की “अरविन्द तो अपने पापा की दुकान पर ही बैठेगा”, तब अरविन्द को लगा की उनके मामा तो उनका भविष्य लिख रहे है बस उसके बाद अरविन्द ने अपने मामा की बात को गलत साबित करने फैसला लिया, चाहे उसके लिये खूब पढ़ना ही क्यों न पड़े।

उसके बाद जब अरविन्द आने ननिहाल से घर वापस आये तो अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना शुरू किया और रोज स्कूल जाने लगे। अब वो पापा की दुकान पर नहीं जाते थे। 12th की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंजीनियरिंग करने का फैसला लिया। लेकिन उनके पापा के पास इतने पैसे नहीं थे कि वे फीस भर सके, अंततः अरविन्द ने एजुकेशन लोन लेकर जयपुर के SKIT कॉलेज में एडमिशन ले लिया।

जब अरविन्द अरोरा जयपुर गए उसके बाद उनके पिता ने उन्हें फ़ोन करके कहा की “लौट आओ अरविन्द इंजीनियरिंग में कोई स्कोप नहीं” पर अपने पिता की बात नहीं मानी और वही रहे। अपने इंजीनियरिंग के पहले वर्ष तो अच्छे से पढ़ाई की लेकिन दूसरे वर्ष में आते-आते वही भी कॉलेज की चका-चौंध में खो गए, उनकी गिनती क्लास के बैकबैंचर्स में होने लगी।

लेकिन तभी एक घटना ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया बात तब की है जब अरविन्द एक होटल में खाना खाने गए थे, तभी उनकी नजर पास के एक टेबल पर गयी जहां एक लगभग 35-40 वर्ष का आदमी और उसकी माँ ने खाना खाया जिसका बिल लड़के ने नहीं बल्कि उसकी माँ ने दिया। ये देखकर अरविन्द को दिल पर चुभी और उन्होंने सोचा की अगर उन्होंने अभी कुछ नहीं किया तो भविष्य में उनकी भी स्थिति कही ऐसी ही न हो जाये। उसके बाद अरविन्द ने अपने आप को बदलने की ठानी। मन लगाकर पढ़ाई की और सिल्वर मैडल के साथ कॉलेज पास किया।

कॉलेज पास करने के बाद अरविन्द के पास जॉब लैटर भी था, लेकिन उसकी जोइनिंग अगले साल फरवरी में थी। जॉइनिंग में टाइम होनेके कारण अरविन्द 11 हजार की सैलरी पर जॉब करने लगे उसके बाद उन्हें किसी दूसरे कॉलेज से बीस हजार का भी ऑफर मिला। तभी उन्हें एक कोचिंग इंस्टिट्यूट से पढ़ाने का ऑफर आया और उसको ज्वाइन करने के बाद अरविन्द अरोरा ने अपनी मेहनत और लगन से महज 2 वर्षो में चमका दिया। अरविन्द रात दो-दो बजे तक पोस्टर चिपकाते थे और दिन में बच्चों को पढ़ाते थे।

इतनी सफलता के बाद अरविन्द को लगा की अब सब सैट हो गया है जिंदगी अच्छी कटेगी, तभी इंस्टिट्यूट के मालिक ने उन्हें धोखा दे दिया और उन्हें वहाँ से निकाल दिया। अब फिर से अरविन्द वही आ गए जहां से शुरू किया था। उसके बाद अरविन्द कुछ अलग करने के सपने को लेकर सूरत आ गए और पैसो की तंगी के कारण काम की तलाश में लग गए। अरविन्द को एक जगह केमिस्ट्री पढ़ाने का मौका मिला और केमिस्ट्री किअच्छी समझ के लिए उन्होंने यूट्यूब पर ध्यान देना शुरू किया और केमिस्ट्री के अलग-अलग टीचर की वीडियो देखने लगे। उसके बाद वे खुद भी पढ़ाने लगे औरउनके पढ़ाने के अलग अंदाज ने उन्हें सबका चहेता बना दिया।

उसके बाद अरविन्द अरोरा बैंगलोर आ गए वहां शुरुआत में उन्होंने Unacademy इंस्टीटूट में पढ़ाया और वर्तमान में Vedantu इंस्टिट्यूट में शिक्षा दे रहे है।

यूट्यूब करियर

अरविन्द अरोरा यूट्यूब पर टीचिंग के वीडियोस अपलोड करते थे, पर उस समय उनकी वीडियो पर इतने व्यूज नहीं आते थे क्योंकि उस समय लोग यूट्यूब को सिर्फ मनोरंजन के तौर पर इस्तेमाल करते थे। अरविन्द ने अपने पहले यूट्यूब चैनल NEETMADEEJEE पर 19 दिसम्बर 2012 को पहला वीडियो अपलोड किया था बाद इस चैनल को वेदांतु ने ले लिया।

अरविन्द अरोरा ने टिक टॉक पर शॉर्ट्स वीडियो अपलोड करना शुरू किया और लगभग 500 वीडियो अपलोड भी कर दिया था, लेकिन बाद में गवर्नमेंट के रूल के कारण टिकटॉक बंद हो गया। लेकिन अरविन्द की किस्मत अच्छी थी, तभी तो जिस समय टिकटॉक बैन हुआ उसी समय यूट्यूब शॉर्ट्स फीचर लेकर आया जिसमे सभी 1 मिनट की वीडियो अपलोड करते है। बस तभी अरविन्द अरोरा ने अपनी टिकटॉक की सारी वीडियो को नए यूट्यूब चैनल A2 Motivation {Arvind Arora} पर अपलोड करना शुरू कर दिया और महज 4 महीनों में ही उनके 4 मिलियन सब्सक्राइबर हो गए। वर्तमान में उनके यूट्यूब पर 9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर है।

Arvind Arora Salary/ Net worth (अरविन्द अरोरा का वेतन/ संपत्ति)

अरविन्द अरोरा सोशल ब्लेड के अनुसार यूट्यूब से हर महीने लगभग 15-20 लाख रूपए कमाते है। यूट्यूब के अलावा अरविन्द अरोरा टीचिंग, स्पोंसर और अन्य सोर्स से भी अच्छी खासी कमाई करते है। अरविंद अरोरा की कुल सम्पति लगभग 10 करोड़ रूपए है।

Arvind Arora Family (अरविन्द अरोरा का परिवार)

अरविन्द अरोरा अपने माता-पिता के साथ रहते है, उनके अलावा उनकी 2 छोटी बहने भी है, जिनके बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। जल्द ही हम जानकारी जुटाकर यहाँ पर अपलोड करेंगे।

Father ( पिता )ज्ञात नहीं
Mother ( माता )ज्ञात नहीं
Brother (भाई )ज्ञात नहीं
Sister ( बहन )ज्ञात नहीं

Arvind Arora Wife (अरविन्द अरोरा की पत्नी)

अरविंद अरोरा अभी अविवाहित है और वे किसी के साथ संबंध में है इसके बारे मे भी जानकारी नहीं है।

Marital Status ( वैवाहिक स्थिति )अविवाहित
Wife ( पत्नी )नहीं है
Girlfriendज्ञात नहीं
Children ( बच्चे )नहीं है

अरविन्द अरोरा  से जुड़े फैक्ट और उपलब्धियाँ

  • अरविन्द अरोरा का यूट्यूब चैनल शॉर्ट्स वीडियो बनाने वाला भारत का नंबर 1 चैनल है.
  • अरविन्द अरोरा के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मिलाकर 1 करोड़ से अधिक फॉलोवर है.
  • अरविन्द अरोरा के मात्र उनके यूट्यूब चैनल A2 मोटिवेशन पर ही 9 मीलियन से अधिक सब्सक्राइबर है.
  • अरविन्द अरोरा को यूट्यूब पर 9 प्ले बटन मिल चुके है, जिसमें 2 गोल्ड प्ले बटन और 7 सिल्वर प्ले बटन शामिल है.
  • Unacademy पीपल चॉइस बेस्ट Educator अवार्ड।।।
  • Unacademy 1 मिलियन वीव्स अवार्ड। 
  • Vedantu Velcro award

अरविन्द अरोरा के सोशल मीडिया पर जुड़े

इंस्टाग्राम अकाउंटarvind.aroraj
फेसबुक अकाउंटA2 motivation Arvind Arora
ट्विटर अकाउंटarvind.aroraj
लिंक्डइनArvind Arora
यूट्यूब चैनलA2 Motivation {Arvind Arora}
A2 Sir Websitewww.a2sir.com
A2 Sir AppA2 App
ईमेल आईडी a2motivationofficial@gmail.com
growwitha2@gmail.com

इस लेख में हमने टीचर, यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीकर अरविन्द अरोरा के जीवन परिचय से जुड़ी जानकारी विस्तार से शेयर की आशा है की ये जानकारी आपको पसंद आई होगी, और यदि हमसे कोई जानकारी छुट गई या आपको लगता है की कुछ नया जुड़ सकता है, तो हम आपके सुझावों का स्वागत करते है।

अरविन्द अरोरा से जुड़े FAQ

  1. A2 सर का नाम क्या है?

    उत्तर- अरविन्द अरोरा।

  2. अरविन्द अरोरा कहाँ पढ़ाते है?

    उत्तर- अरविन्द अरोरा वेदांतु इंस्टिट्यूट में पढ़ाते है।

  3. अरविन्द अरोरा शादी-शुदा है या नहीं

    उत्तर- अरविन्द अरोरा अभी अविवाहित है।

  4. अरविन्द अरोरा की age कितनी है?

    उत्तर- अरविन्द अरोरा 2021 में 33 वर्ष के हो गए है।

और पढ़े:-

भुवन बाम का जीवन परिचय

छोटू दादा का जीवन परिचय

मैजिशियन सुहानी शाह का जीवन परिचय

अमन धत्तरवाल का जीवन परिचय

3 thoughts on “Arvind Arora (A2 Sir) Biography in Hindi, Age, Height, Wiki, Salary, Net worth | अरविन्द अरोरा जीवनी”

Leave a Comment